Google Analytics Meta Pixel मुंबई में कोरोना वैक्सीन आउट आफ स्टॉक, बंद हुए 25 वैक्सीनेशन सेंटर - Ekhabri.com

मुंबई में कोरोना वैक्सीन आउट आफ स्टॉक, बंद हुए 25 वैक्सीनेशन सेंटर

मुंबई । देशभर में एक तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों से कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई में कई टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन आउट आॅफ स्टॉक हो जाने के कारण 25 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बाकी बचे 93 वैक्सीन सेंटर्स के पास जो स्टॉक बचा है, वह शुक्रवार दोपहर तक ही चल पाएगा।  बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 25 टीकाकरण केंद्र गुरुवार को टीकाकरण के लिए बंद हो गए और शुक्रवार दोपहर तक पूरे शहर के टीकाकरण केंद्रों के बंद हो जाने की संभावना है। फिलहाल बंद हुए 25 केंद्रों में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही टीकाकरण केंद्र शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की कमी की वजह से बंद करना पड़ा है।
नाम न छापने की शर्त पर बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शहर के कुल 118 टीकाकरण केंद्रों में से गुरुवार को 25 टीकाकरण केंद्र बंद थे। इसके अलावा, शेष टीकाकरण केंद्रों के पास जो स्टॉक है, वह शुक्रवार के तक ही चलेगा। इसके बाद शहर में टीकाकरण की प्रक्रिया को तब तक निलंबित रखा जा सकता है, जब तक हमें रातभर में अतिरिक्त खुराक नहीं मिलती है।
मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर के अनुसार, शहर में छोटे-छोटे टीकाकरण केंद्रों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है। पेडनेकर ने कहा, एक बार जब नागरिकों को वापस भेज दिया जाता है, तो उन्हें दोबारा वापस बुलाना बहुत मुश्किल होता है। हम लगातार केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि हमें वैक्सीन की खुराक दी जाए। मंगलवार तक हमारे पास लगभग 1,50,000 वैक्सीन खुराक ही थीं और अगर वैक्सीन की और खुराक नहीं मिली, तो टीकाकरण पूरी तरह से बंद करना होगा। आज भी, हमारे कई केंद्र टीका की कमी के कारण बंद थे।
गुरुवार को बंद होने वाले माहिम टीकाकरण केंद्र के अलावा, सर्वोदय अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल आदि में भी टीकाकरण बंद था। हालांकि प्रमुख सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण बंद नहीं था, लेकिन छोटे केंद्रों पर बड़ा असर देखने को मिला है।
आपको बता दें कि बीएमसी प्रतिदिन 50,000 से अधिक नागरिकों का टीकाकरण करती है और मंगलवार तक इसके पास लगभग 1,50,000 वैक्सीन की खुराक थी। यही कारण है कि नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा था, हम टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं और अतिरिक्त खुराक के लिए लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...