Google Analytics Meta Pixel बड़े ट्राले से टकराई कार: पंजाबी गायक दिलजान की मौत - Ekhabri.com

बड़े ट्राले से टकराई कार: पंजाबी गायक दिलजान की मौत

अमृतसर। सड़क हादसों में लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है। भारत में रोजाना लोगों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है और लोगों की मौत हो रही है। वहीं एक दुखद खबर पंजाब से आ रही है जहां सड़क हादसे में एक गायक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ। पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अनुसार, दिलजान अपनी महिंद्रा केयूवी 100 गाड़ी (पीबी 08 डीएच 3665) में जालंधर से अमृतसर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रहे बड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दिलजान को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने दिलजान का शव कब्जे में लेकर एक निजी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। दिलजान की पत्नी और बच्चे कनाडा में हैं। उनके आने के बाद 5 अप्रैल को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जंडियाला गुरु थाना के एएसआई दुर्लभ दर्शन सिंह ने बताया कि दिलजान गाड़ी में अकेले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दिलजान की मौत का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर कई कलाकार मौके पर पहुंच गए थे।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
दिलजान के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दिलजान को एक रिएलिटी शो से पहचान मिली थी। वे करतारपुर के रहने वाले थे। उनका नया गीत तेरे वरगे जल्द ही रिलीज होने वाला था। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...