Google Analytics Meta Pixel लॉकडाउन की ओर महाराष्ट्र: कहर बरपा रहा कोरोना: मार्च में सामने आए इतने मामले - Ekhabri.com

लॉकडाउन की ओर महाराष्ट्र: कहर बरपा रहा कोरोना: मार्च में सामने आए इतने मामले

मुंबई। देशभर में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि 24 घंटे में में मामले सामने आए हैं उनसे थोड़ी राहत जरूर मिली है पर अभी भी हालात काबू में नहीं हो पा रहे हैं। वहीं कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में टूट रहा है। यहां मार्च में एह लाख के करीब मिल चुके हैं। महाराष्ट्र कोरोना वायरस संक्रमण के संकट से एक बार फिर जूझ रहा है। बीच में कुछ राहत मिलने के बाद अब यहां फिर कोरोना मामलों में तेज उछाल देखा गया है। केवल मार्च महीने में ही अभी तक करीब छह लाख नए मामले सामने आए हैं, इससे राज्य में लॉकडाउन लागू किए जाने की आशंका को और बल मिला है। एक मार्च से 29 मार्च के बीच महाराष्ट्र में पांच लाख 90 हजार 448 मामले दर्ज किए गए हैं और अभी भी महीना पूरा होने में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में मार्च पूरा होते-होते अगर यह आंकड़ा छह लाख को पार कर जाए तो हैरत वाली बात नहीं होगी। इससे पहले सितंबर 2020 में राज्य में पांच लाख 93 हजार 192 मामले मिले थे।
साल 2021 की शुरूआत में महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर 2020 से फरवरी 2021 तक राज्य में कोरोना के चार लाख 87 हजार 519 मामले सामने आए थे। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य में स्थिति को फिर गंभीर बना दिया है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 31,643 नए मामले सामने आए थे और 102 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले 40,414 नए मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले अब 27 लाख 45 हजार 518 हो गई है। वहीं, अभी तक कुल 54,283 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।
17 मार्च के बाद रोज 20 हजार से ज्यादा केस
17 मार्च के बाद से महाराष्ट्र में रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस महीने राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते 2129 लोगों की जान गई है। सोमवार को राज्य में सकारात्मकता दर 14.08 फीसदी रही जबकि ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 85.71 फीसदी रहा। यहां रोजाना एक लाख से अधिक जांच हो रही हैं।
टास्क फोर्स ने की लॉकडाउन की सिफारिश
उधर, कोविड टास्क फोर्स ने कोरोना पर रोक लगाने के लिए राज्य में लॉकडाउन की सिफारिश की है। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है। इसे लेकर अब सरकार में दो सुर सुनाई पड़ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...