Google Analytics Meta Pixel गरजे पीएम मोदी: बोले-केरल को अब तक केवल धोखा मिला - Ekhabri.com

गरजे पीएम मोदी: बोले-केरल को अब तक केवल धोखा मिला

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस अभियान के दौरान उन्होंने केरल के पलक्कड़ में पहली रैली को संबोधित किया। यहां, भाजपा के उम्मीदवार मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
यहां प्रधानमंत्री ने कहा कि कई सालों से केरल की राजनीति का सबसे बुरा रहस्य यूडीएफ और एलडीएफ का समझौता रहा है। अब केरल के मतदाता पहली बार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह मैच फिक्सिंग है? लोग देख रहे हैं कि किस तरह यूडीएफ और एलडीएफ ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि इस बार केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ की ‘मैच फिक्सिंग’ को खारिज करने जा रहे हैं।
–एलडीएफ ने किया केरल के साथ धोखा
मोदी ने कहा, आज मैं आपसे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं यहां एक ऐसे नजरिए के साथ आया हूं जो केरल की वर्तमान स्थिति से बहुत अलग है। उन्होंने कहा, जुडास ने थोड़ी सी चांदी के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था। उसी तरह,  एलडीएफ ने कुछ सोना पाने के लिए केरल के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा, बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट एक हैं, वे दिल्ली में यूपीए-1 के दौरान भागीदार थे। लेफ्ट कांग्रेस को यूपीए-2 तक मुद्दों पर आधारित समर्थन देती रही। लेकिन यहां केरल में चुनावों के दौरान वो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लिए भाजपा की योजना आगे बढ़ने की है। इसी लिए राज्य का पेशेवर समुदाय पूरी तरह से भाजपा का समर्थन कर रहा है। पूरे देश में यह देखा जा सकता है।
केरल में अब फास्ट विकास का समय
प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में अब तेज विकास का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इसमें एफ मत्स्य पालन और उर्वरकों के लिए है। ए किसानी और आयुर्वेद के लिए है। एस कौशल विकास और सामाजिक न्याय के लिए है और टी पर्यटन व तकनीकी के लिए है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार कृषि और किसानों के हित के लिए कई कदम उठा रही है। कई वर्षों से सरकानों ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन नूल्य) में वृद्धि का दावा तो किया लेकिन इसे पूरा नहीं किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...