मुंबई । देशभर में एक तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों से कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई में कई टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन आउट आॅफ स्टॉक हो जाने के कारण 25 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बाकी बचे 93 वैक्सीन सेंटर्स के पास जो स्टॉक बचा है, वह शुक्रवार दोपहर तक ही चल पाएगा। बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 25 टीकाकरण केंद्र गुरुवार को टीकाकरण के लिए बंद हो गए और शुक्रवार दोपहर तक पूरे शहर के टीकाकरण केंद्रों के बंद हो जाने की संभावना है। फिलहाल बंद हुए 25 केंद्रों में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही टीकाकरण केंद्र शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की कमी की वजह से बंद करना पड़ा है।
नाम न छापने की शर्त पर बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शहर के कुल 118 टीकाकरण केंद्रों में से गुरुवार को 25 टीकाकरण केंद्र बंद थे। इसके अलावा, शेष टीकाकरण केंद्रों के पास जो स्टॉक है, वह शुक्रवार के तक ही चलेगा। इसके बाद शहर में टीकाकरण की प्रक्रिया को तब तक निलंबित रखा जा सकता है, जब तक हमें रातभर में अतिरिक्त खुराक नहीं मिलती है।
मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर के अनुसार, शहर में छोटे-छोटे टीकाकरण केंद्रों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है। पेडनेकर ने कहा, एक बार जब नागरिकों को वापस भेज दिया जाता है, तो उन्हें दोबारा वापस बुलाना बहुत मुश्किल होता है। हम लगातार केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि हमें वैक्सीन की खुराक दी जाए। मंगलवार तक हमारे पास लगभग 1,50,000 वैक्सीन खुराक ही थीं और अगर वैक्सीन की और खुराक नहीं मिली, तो टीकाकरण पूरी तरह से बंद करना होगा। आज भी, हमारे कई केंद्र टीका की कमी के कारण बंद थे।
गुरुवार को बंद होने वाले माहिम टीकाकरण केंद्र के अलावा, सर्वोदय अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल आदि में भी टीकाकरण बंद था। हालांकि प्रमुख सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण बंद नहीं था, लेकिन छोटे केंद्रों पर बड़ा असर देखने को मिला है।
आपको बता दें कि बीएमसी प्रतिदिन 50,000 से अधिक नागरिकों का टीकाकरण करती है और मंगलवार तक इसके पास लगभग 1,50,000 वैक्सीन की खुराक थी। यही कारण है कि नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा था, हम टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं और अतिरिक्त खुराक के लिए लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...