नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से परेशान है, जहां रोजाना तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि मई के बीच में ये आंकड़ा 5 लाख रोजाना के करीब पहुंच सकता है। इसके बाद जून-जुलाई में इसके कम होने की संभावना है, लेकिन एक सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या भारी आबादी वाले राज्य नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, तो उसमें नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के पॉल ने कई प्रमुख मुद्दों को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया था। जिसमें ट्रांसमिशन को रोकने के लिए कई बातें कही गईं। इसमें वैक्सीनेशन और आॅक्सीजन की सप्लाई का भी मुद्दा उठा। बाद में ये निष्कर्ष निकला कि भारत इस बार भी कोरोना से मजबूती से लड़ेगा और जीतेगा। फिर भी प्रेजेंटेशन का एक बड़ा हिस्सा संकट की सीमा का विवरण देता है, जिसमें 30 अप्रैल तक अनुमानित मामलों के ज्यादा होने और महत्वपूर्ण उपकरणों की कमी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक पॉल ने उन 10 राज्यों के स्वास्थ्य ढांचे में अंतराल दिखाया, जहां पर सबसे ज्यादा मामले हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की बात की गई। अभी के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में इस महीने के अंत तक मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अप्रैल के अंत में यूपी में रोजाना 1,19,604 मामले सामने आएंगे, जो 15 अप्रैल की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा हैं। वहीं दिल्ली में रोजाना पॉजिटिव केस 67134 तक जा सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...