राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी स्थित कडदा गांव में एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। इसमें तीनों के परिवार भी शामिल हुए। इतना ही नहीं सामान्य शादी की तरह इस शादी के कार्ड भी छपवाए गए थे और इस पर बाकायदा दोनों ही दुल्हनों के नाम भी छपवाए गए थे।
आनंदपुरी स्थित कडदा गांव में दूल्हा दिनेश दो दुल्हन सीता-गीता के साथ परिणय बंधन में बंधा। दूल्हे के सेहरे और दोनों दुल्हनों के सिर पर ओढ़ाई चुनरी पर लाइटिंग की गई थी। यह अनूठी शादी कडदा गांव के दिनेश ने रचाई। एक साथ दो लड़कियों से शादी का यह राज्य में पहला मामला है। दरअसल आदिवासी अंचल के इस ग्रामीण क्षेत्र में एक से ज्यादा पत्नी रखने की परंपरा है। लोग यहां इसे गलत नहीं मानते, यही वजह थी कि पूरा गांव इस शादी में शामिल हुआ।
बरजडिया निवासी सीता और आंबा निवासी गीता से शादी करने वाले दिनेश ने एक युवती को पहले नातरा के तहत रखा और अब शादी कर सामाजिक मान्यता दी। इस प्रथा के तहत एक व्यक्ति बिना शादी किए एक महिला के साथ रहता है। हालांकि, इसे कानूनी रूप से स्वीकृति नहीं है, लेकिन समाज में कुछ दण्ड देने के बाद इसे स्वीकृत कर लिया जाता है। वहीं दूसरी युवती से दिनेश ने सगाई होने के बाद शादी की है।
आनंदपुरी का कडदा निवासी दूल्हा दिनेश पटेल पेशे से संपन्न निर्माण कारीगर है। वह गुजरात क्षेत्र में ठेकेदारी के काम भी करता है। शुरुआत में इस शादी का विरोध हुआ, तो शादी नहीं हो पाई। लॉकडाउन में दिनेश के ठेकेदारी संबंधित कार्य बंद हैं। ऐसे में उसने वर्षों बाद अघोषित रिश्ते को मजबूत करते हुए सामाजिक स्तर पर मान्यता देने के लिए विधि-विधान से विवाह किया। अब तीनों परिवारों ने सहमति बनाकर इस विवाह को मंजूरी दी है। सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, साथ ही शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस शादी के लिए बाकायदा कार्ड छपवाया गया। इसमें युवक के परिवार ने स्वयं के साथ युवतियों के पिता और गांव के नाम छपवाए। कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। शादी से पहले पूरे गांव में इसे लेकर मंथन हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में विवाह की तैयारी की गई। लॉकडाउन लागू होने से एक दिन पहले विवाह की रस्म पूरी कर ली गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...