देश में कोरोना वायरस अब खतरनाक रुख अख्तियार करता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना की चपेट में आकर 194 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 6566 नए केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार 333 है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 4 हजार 531 लोगों ने जान गंवा दी है। गनीमत की बात है कि अब तक 67 हजार 692 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी देश में 86 हजार 110 एक्टिव केस हैं।
बता दें कि देश कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। 20 मई को 140 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को 132, 22 मई को 148, 23 मई को 137, 24 मई को 147, 25 मई को 154, 26 मई को 146, 27 मई को 170 और आज यानी 28 मई को 194 लोग कोरोना से जंग हार गए। इसी तरह पॉजिटिव मामलों में भी हर रोज 6 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 22 मई से हर रोज कोरोना के नए मरीजों का मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार रह रहा है। 22 मई को 6088, 23 मई को 6654, 24 मई को 6767, 25 मई को 6977, 26 मई को 6537, 27 मई को 6387 और आज यानी 28 मई को 6566 नए मामले सामने आए हैं। यानी दिन-ब-दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कोरोना से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 57 हजार के करीब कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 1897 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में कुल कोरोना केस की संख्या 18 हजार 545 है, जिसमें 133 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मरीजों की संख्या 15 हजार 257 है, जिसमें 303 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 195 है, जिसमें 938 लोग जान गंवा चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...