देश में लॉकडाउन के बीच डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस बंद हो गई थी, जो अब फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में इंडिगो और एयर एशिया इंडिया की जो फ्लाइट कैंसल हो रही है, उन टिकटों का रिफंड देना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये विमानन कंपनियां टिकटों का रिफंड ट्रैवल एजेंट के खातों में डाल रही हैं। विमानन कंपनियों की इस पहल से ट्रैवल एजेंटों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि वे अपने ग्राहकों को टिकट का पैसा रिफंड कर पाएंगे। पने ग्राहकों को रिफंड जारी कर सकेंगे। बता दें कि 25 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश में हवाई सेवाएं बंद थीं। सरकार ने 25 मई से कुछ मार्गों पर घरेलू उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की हैं।
दरअसल देश में करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं को 25 मई 2020 से बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पहले ही दिन राज्यों के प्रतिबंधों की वजह से करीब 630 उड़ानों को रद्द किया गया। ऐसे में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और रिफंड को लेकर वे चिंतित दिखे। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने हवाई टिकट रद्द होने पर रिफंड न मिलने की शिकायत भी की थी।
इस संदर्भ में ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि, ‘सभी यात्री जो टिकट की रिफंड राशि को क्रेडिट प्रकोष्ठ में डालने के बजाय सीधे रिफंड चाहते हैं, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। वर्तमान में एयर एशिया ने ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के मामले में ऐसा किया है और हमने ग्राहकों को उनके बैंक खातों में राशि लौटा दी है। हालांकि हमें एयर एशिया से यह राशि टिकटिंग वॉलेट में प्राप्त हो रही है।’
आगे उन्होंने कहा कि, ‘अन्य कंपनियों ने भी रिफंड करना शुरू किया है। अब इंडिगो ने भी हमारी एजेंसी के वॉलेट में रिफंड करना शुरू किया है, इससे हम इंडिगो के नए टिकट खरीद सकते हैं और दूसरी तरफ हम ग्राहकों को उनके बैंक खातों में टिकट का रिफंड कर रहे हैं।’ पिट्टी ने कहा कि दो विमानन कंपनियों ने अब ट्रैवल एजेंट को यह विकल्प दिया है कि वह अपने ग्राहकों को या तो रिफंड दे सकते हैं या फिर राशि को उनके क्रेडिट शेल में रख सकते हैं। इस राशि का इस्तेमाल भविष्य की बुकिंग में किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...