जियो की धंमाकेदार सफलता के बाद मुकेश अंबानी के ऑनलाइन ग्रॉसरी वेंचर JioMart ने 200 से ज्यादा शहरों में सर्विस शुरू कर दी है। यह जानकारी रिलायंस रिटेल में ग्रॉसरी रिटेल के सीईओ दामोदर मॉल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि जियोमार्ट अब देश के 200 से ज्यादा शहरों में सामान की डिलीवरी कर रहा है। बता दें कि अभी तक यह महाराष्ट्र के नवी मुंबई, थाणे और कल्याण में ऑपरेशनल था।
जियो मार्ट पर डाले गए पिन कोड्स दर्शाते हैं कि जियोमार्ट कई टीयर 1 व टीयर 2 शहरों जैसे चंडीगढ़, देहरादून, धनबाद, ग्वालियर, कोटा, लुधियाना, सूरत आदि में ऑपरेशनल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अन्य मेट्रो शहरों के ग्राहक भी जियोमार्ट पर ऑर्डर दे सकते हैं।
जियोमार्ट की टक्कर बिगबास्केट, ग्रोफर्स, अमेजन पैन्ट्री, फ्लिपकार्ट सुपरमार्ट आदि से है। जियोमार्ट की वेबसाइट पर भी अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस की तरह रजिस्ट्रेशन करा सामान ऑर्डर किया जा सकता है। ग्रॉसरी के अलावा जियोमार्ट पर पर्सनल केयर, होम केयर और बेबी केयर प्रॉडक्ट भी ऑर्डर किए जा सकते हैं। कंपनी चुनिंदा प्रॉडक्ट्स पर मिनिमम 5 फीसदी और मैक्सिमम 50 फीसदी छूट की भी पेशकश कर रही है।
जियोमार्ट के मुताबिक, ऑर्डर की डिलीवरी दो दिन के अंदर होती है लेकिन ऑर्डर्स में बढ़ोत्तरी के चलते इसमें देरी हो सकती है। जियोमार्ट पर ऑर्डर करते समय यूजर जियोमनी वॉलेट से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य मोबाइल वॉलेट्स, कार्ड, नेट बैंकिंग से पेमेंट और कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा है।
वॉट्सऐप के जरिए सर्विस लेने के इच्छुक ग्राहकों को जियोमार्ट के WhatsApp नंबर 8850008000 को अपने फोन के कॉन्टैक्ट में स्टोर करना होगा। ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा. इसके बाद यूजर को ऑर्डर के लिए जियोमार्ट द्वारा एक लिंक मिलता है, जो कि केवल 30 मिनट तक वैलिड रहता है। यह लिंक यूजर को जियोमार्ट के पेज पर ले जाएगा. वहां ऑर्डर प्लेस करने के लिए यूजर को मोबाइल नंबर, एरिया, लोकैलिटी बताते हुए अपना पूरा पता और नाम डालना होगा। इसके बाद प्रॉडक्ट लिस्ट आ जाएगी। एक बार ऑर्डर प्लेस हो जाने के बाद कंपनी इसे वॉट्सऐप पर एक स्थानीय ग्रॉसरी स्टोर/किराना स्टोर से शेयर करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...