Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में सात घंटे तक लावारिश खडा रहा कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में सात घंटे तक लावारिश खडा रहा कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक

देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमण की यह दूसरी लहर काफी घातक है। इस दौरान मौत का आंकडा डराने वाला है। हालांकि सरकार तेजी से कोरोनारोधी टीकाकरण का अभियान चल रहा है। इस बीच मध्‍य प्रदेश से एक चौकाने वाली खबर आई है। यहां के नरसिंहपुर में कोरोना वैक्‍सीन से भरा ट्रक सात घंटे तक लावारिश खडा रहा। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। जब दूसरा ड्राइवर आया तो ट्रक को उसके गंतव्य स्थान की तरफ भिजवाया गया।

घटना नरसिंहपुर जिले के करेली इलाके की है। करेली बस स्टैंड के पास ऐक्सिस बैंक के सामने सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा हुआ था। ट्रक करीब 7 घंटे से लावारिस हालत में खड़ा था। ड्राइवर और कंडक्टर का कहीं कोई अता-पता नहीं था। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक के कागजात देखकर उनके भी होश उड़ गए।

जांच में पता चला कि ट्रक हैदराबाद से हरियाणा के करनाल जा रहा था। ट्रक में कोरोना वैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज भरी हुई थीं। जांच में पता चला कि यह कंटेनर ट्रक गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कम्पनी का है,  जो भारत बायोटेक कम्पनी की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की 2 लाख 40 हजार डोज लेकर हैदराबाद से करनाल जा रहा था। कंटेनर में 364 बड़े बॉक्स में यह कोवैक्सीन स्टोर की हुई थी जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने कम्पनी के अधिकारियों से सम्पर्क कर ड्राइवर के मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की, जो 15 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर बाईपास के आगे फोरलेन के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि ड्राइवर मोबाइल यहाँ फेंककर भाग गया है। हालांकि वह क्यों भागा अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है. जांच में पता चला है कि ड्राइवर का नाम विकास मिश्रा उम्र 22 वर्ष है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है।

Read Also  रायपुर जिला प्रशासन ने होली को लेकर जारी किया गाइड लाईन, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

वहीं, वैक्सीन का ट्रांसपोर्टेशन कर रही कम्पनी के अधिकारियों से पुलिस की बात हुई तो उन्होंने बताया कि नागपुर से दूसरा ड्राइवर भिजवाया है। जिसके देर शाम करेली पहुंचने की संभावना है। दूसरे ड्राइवर के आने तक करीब 12 घण्टे में यदि कंटेनर ट्रक का एयरकंडीशनर बंद हो जाये या अन्य समस्या आ जाये तो कोरोना की 2 लाख 40 हजार डोज के खराब होने का खतरा बन जाएगा. फिलहाल पुलिस ने दूसरे ड्राइवर के जरिए ट्रक को रवाना कर दिया है।

प्रशासन का मानना है कि कोरोनारोधी महत्‍वूर्ण वैक्‍सीन का इस तरह एक ड्राइवर के भरोसे भेजा जाना घोर लापरवाही है। यह तो संयोग की बात है कि इस पर पुलिस की निगाह पड गई। अगर किसी गलत हाथों में ट्रक लग जाता तो वैक्‍सीन की कालाबाजारी हो सकती थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...