आज वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे. देश की जीडीपी की विकास दर बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 3.6 फीसदी रहेगी. एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है , ‘हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही में विकास दर 3.6 फीसदी रहेगी. पूरे वित्त वर्ष में विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान है.’
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों पर बेहद बुरा असर पड़ा है, जिसका असर जीडीपी की विकास दर पर भी पड़ेगा.
जीडीपी में बड़ी गिरावट नई सीरीज में सबसे कम रहने की आशंका
केयर रेटिंग्स ने कहा कि 3.6 फीसदी की विकास दर जीडीपी की नई सीरीज में सबसे कम होगी. बीते वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में विकास दर क्रमशः 5.1 फीसदी, 5.6 फीसदी और 4.7 फीसदी थी. हाल में एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप में चौथी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 1.2 फीसदी और पूरे वित्त वर्ष के लिए 4.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.
रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि चौथी तिमाही के आंकड़े ध्यान देने वाले होंगे, क्योंकि इसमें एक हफ्ते की लॉकडाउन अवधि भी शामिल है. इससे विकास दर पर बड़ा असर देखा जाएगा.
सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कई कंपनियां वित्त वर्ष के आखिर में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ाती हैं. इससे विकास दर के आंकड़ों को मदद मिलती है. लेकिन इस बार भारत के मामले में मार्च के आखिरी हफ्ते में कई तरह के बैन लगाए गए जिसकी वजह से विकास दर घटेगी. खासतौर से सर्विसेज के मामले में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है और सर्विस सेक्टर का देश की जीडीपी में अहम योगदान है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...