Google Analytics Meta Pixel टूटेगा लॉकडाउन का 'लॉक' या जारी रहेगी सख्ती? 31 मई के बाद की रणनीति पर मंथन जारी - Ekhabri.com

टूटेगा लॉकडाउन का ‘लॉक’ या जारी रहेगी सख्ती? 31 मई के बाद की रणनीति पर मंथन जारी

देश में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. अबतक कुल केस की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस बीच लॉकडाउन 4.0 की अवधि भी 31 मई को पूरे होने वाली है. ऐसे में अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि 1 जून से क्या होगा. क्या लॉकडाउन 5.0 आएगा या फिर पूरी तरह से छूट मिल जाएगी. इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों संग मंथन भी किया.

जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे देखते हुए लॉकडाउन का लॉक पूरी तरह खुलना मुश्किल दिख रहा है.

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की. लॉकडाउन 4 के हालात की समीक्षा हुई. गृहमंत्री ने राज्यों से लॉकडाउन 5 को लेकर उनकी राय जानी, आगे के प्लान पर बातचीत हुई. कई राज्यों ने अभी से ही अपने राज्य में लॉकडाउन या फिर सख्ती को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है.

इसके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरी ने भी गुरुवार को राज्यों के सचिवों और सबसे प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन और कोरोना के संकट पर मंथन किया था.

दरअसल, अब तक के हालात यही कहते हैं कि लॉकडाउन खुलने का फैसला कोरोना की रफ्तार पर निर्भर करेगा. पिछले चार दिन के आंकड़े देखें तो हर दिन 6 हजार से ज्यादा कोरोना के सामने आ रहे हैं.

• 25 मई को 6977 केस

• 26 मई को 6535 केस

• 27 मई को 6387 केस

• 28 मई को 6566 केस

Read Also  कर्नाटक में करारी हार के बाद भाजपा ने मांगा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

कोरोना की यही बढ़ती रफ्तार लॉकडाउन खुलने की राह में रोड़ा है. खुद राज्यों के बीच आवाजाही को लेकर बात बनती बिगड़ती दिख रही है. हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के साथ सटे अपने बॉर्डर को नहीं खोलेगी. इसके अलावा कर्नाटक ने भी अपने से सटे राज्यों के बॉर्डर बंद रखे हैं.

इतना ही नहीं, कर्नाटक सरकार ने एविएशन मंत्रालय से अपील की है कि वो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से कर्नाटक आने वाली फ्लाइट की संख्या को घटाए, क्योंकि ये सभी राज्य हाई रिस्क वाले हैं.

लॉकडाउन को लेकर केंद्र पहले ही फैसला राज्यों सरकारों पर छोड़ चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामले ही राज्यों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसे में लॉकडाउन 5 को लेकर फैसला आसान नहीं होगा, जान और जहान दोनों को बचाना है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *