Google Analytics Meta Pixel रायपुर में 100 बिस्तरीय जैनम कोविड हॉस्पिटल शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ - Ekhabri.com

रायपुर में 100 बिस्तरीय जैनम कोविड हॉस्पिटल शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट के सामने जैनम मानस भवन में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरीय जैनम कोविड हास्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने जैन समाज के सहयोग से निर्मित इस नि:शुल्क हॉस्पिटल का शुभारंभ राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जैनम कोविड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर, छह आईसीयू बेड, 42 आॅक्सीजन बेड तथा पैथालॉजी लैब, एम्बुलेंस सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को हराने में शासन के साथ-साथ सभी वर्ग और समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। जैन समाज और शासन के परस्पर सहयोग से स्थापित यह नया अस्पताल कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा। उन्होंने इसके लिए जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त हुए कहा कि उनके द्वारा अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप इस विकट परिस्थिति में भी मानवता की सेवा के लिए प्रभावी पहल की है। यह अन्य समाज और संगठनों के लिए प्रेरणादायी है।
छग में जितनी तेजी से संक्रमण फैला उतनी तेजी से पाया काबू: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान तेजी से बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश में कई तरह की चुनौतियां उपस्थित की है। इसके तहत मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी से संसाधनों की कमी होने लगी थी। परन्तु छत्तीसगढ़ में जितनी तेजी के साथ संक्रमण फैला, हमने उतनी ही तेजी से नियंत्रित करने में सफलता भी पाई है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आवश्यक संसाधनों का तेजी से विस्तार किया गया। राज्य में बेहतर कोविड प्रबंधन के कारण आज हम संक्रमण की गति को कम करने में सफल हुए हैं। यहां पिछले एक सप्ताह के दौरान जितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए, उससे ज्यादा लोगों ने इससे स्वस्थ हुए हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग, टेज्सिंग और वैक्सीनेशन की रणनीति पर चलते हुए हम लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी की एकजुटता और सहयोग से कोरोना को हराने में जरूर सफल होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...