Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर अटल नगर में अत्याधुनिक 100 बिस्तरीय वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर अटल नगर में अत्याधुनिक 100 बिस्तरीय वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का किया शुभारंभ

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण सहित कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूरी : मुख्यमंत्रीबघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेन्टर के समीप अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा नवनिर्मित वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस 100 बिस्तर वाले वातानुकूलित अस्पताल में 90 बिस्तर आक्सीजन-युक्त और 10 बिस्तरों में वैंटिलेटर की सुविधा है। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। इसके साथ ही वेदांता समूह के चेयरमेन अनिल अग्रवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकारण सहित कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूरी है। यहां नवा रायपुर में अत्याधुनिक तथा सर्व सुविधा युक्त इस अस्पताल के शुरू होने से कोविड-19 के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की सेवा का लाभ न सिर्फ राजधानी के नगरीय क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश इस समय वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से जूझ रहा है। ऐसे हालात में कोरोना के खिलाफ जंग में बालको उपक्रम द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराकर अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पताल का निर्माण किया गया है, यह एक प्रशंसनीय कार्य है।
शुरूआत से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ ने कोरोना का डटकर मुकाबला किया
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ ने इस आपदा का डटकर मुकाबला किया है। कुशल रणनीति और सामाजिक सहयोग से बहुत जल्द ही कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर लिया गया है। आज छत्तीसगढ़ में संक्रमण की दर घटकर 4.8 प्रतिशत तक रह गयी है। नए मरीजों की संख्या में रोज कमी आ रही है। हमारे अस्पतालों में अब कोविड के हर मरीज के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध है। राज्य में शासन, सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक समूहों द्वारा चिकित्सा की अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
राज्य में वर्तमान में परिस्थितियों में लगातार सुधार
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य में वर्तमान में परिस्थितियों में लगातार सुधार को देखते हुए शासन ने लॉकडाउन में बहुत सी छूट देने का निर्णय लिया है, ताकि हम सब धीरे-धीरे अपने सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। हमें यह याद रखना होगा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। लॉक-डाउन में मिली छूट का लाभ बहुत सावधानी के साथ लेना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजेशन और मास्क का साथ किसी भी हाल में नहीं छोड़ना है। छत्तीसगढ़ में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। अपनी बारी आने पर सभी को टीका अवश्य लगवाना है। कोविड अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण को लेकर हमारी जागरुकता ही हमें कोरोना से बचा सकती है। इस अवसर पर वेदांता समूह के चेयरमेन श्री अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरूआत में स्वागत उद्बोधन दिया और मुख्यमंत्री श्री बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कोरोना नियंत्रण के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना की।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...