Google Analytics Meta Pixel अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई को : छत्तीसगढ़ में होंगे पुरस्कृत 4 क्षेत्रों में 8 व्यक्ति तथा संस्था - Ekhabri.com

अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई को : छत्तीसगढ़ में होंगे पुरस्कृत 4 क्षेत्रों में 8 व्यक्ति तथा संस्था

  • जैव विविधता के संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाले को किया जा रहा प्रोत्साहित: वन मंत्री अकबर
  • छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड कार्यालय में 20 मई तक प्रस्ताव आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों तथा जैवविविधता से संपन्न राज्य है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देशन में छत्तीगसढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा ‘जैवविविधता पुरस्कार‘ का संचालन किया जा रहा है। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य में जैवविविधता के प्रचार-प्रसार तथा इसके संरक्षण में बेहतर कार्य कर रहे व्यक्ति तथा संस्था को प्रोत्साहित करने और जन-जन में जैवविविधता के मूल्य को पहुंचाने के उद्देश्य से पुरस्कार दिया जाता है।

इसके तहत प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई को उक्त पुरस्कार वितरित किया जाता है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा 4 विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 8 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके चयन के लिए संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों से जैव विविधता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के विस्तृत विवरण एवं फोटोग्राफ्स के साथ 20 मई 2021 तक छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड कार्यालय में प्रस्ताव मंगाया गया है।

यह प्रस्ताव ई-मेल cgmsbdb@gmail.com में भी प्रेषित किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 99770-82820 में संपर्क किया जा सकता है।

यह पुरस्कार जैवविविधता के संरक्षण तथा प्रबंधन और विलुप्त होने वाले प्रजातियों को बचाने की ओर एक कारगर कदम साबित होगा। साथ ही जैवविविधता समितियां अपने जैव संसाधनों का पारंपरिक ज्ञान स्थानीय लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए तथा जैव विविधता के संरक्षण और पोषणीय उपयोग के लिए प्रोत्साहित होगी। पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इसके तहत प्रत्येक वर्ष दो व्यक्तियों तथा छह संस्थाओं अथवा बी.एम.सी. समितियों को पुरस्कृत किया जाता है। इनके विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा प्रति व्यक्ति 25 हजार रूपए की राशि और संस्थाओं को 50 हजार रूपए की राशि वितरित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड के सदस्य सचिव अरूण कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुरस्कार के लिए 4 क्षेत्रों के अंतर्गत वन्य प्राणियों का संरक्षण तथा पालतू प्रजातियों का संरक्षण और जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग को चयनित किया गया है। इसी तरह सभ्यता, संस्कृति एवं धरोहर से जैवविविधता संरक्षण और श्रेष्ठ जैवविविधता प्रबंधन समिति को चयनित किया गया है। इनमें वन्य प्राणियों का संरक्षण के अंतर्गत एक पुरस्कार संस्था को दिया जाएगा। पालतू प्रजातियों का संरक्षण के अंतर्गत एक पुरस्कार व्यक्ति तथा एक पुरस्कार संस्था को दिया जाएगा। जैव संसाधनों के पोषणीय उपयोग के अंतर्गत एक व्यक्ति तथा एक संस्था को पुरस्कृत किया जाएगा। सभ्यता, संस्कृति एवं धरोहर से जैवविविधता के मानव जाति सभ्यता एवं संस्कृति के अंतर्गत एक संस्था को पुरस्कृत किया जाएगा। धरोहर संरक्षण के अंतर्गत एक संस्था को पुरस्कृत किया जाएगा। श्रेष्ठ जैवविविधता प्रबंधन समिति के अंतर्गत एक बी.एम.सी. को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...

भाजपा विधायक से ठगी का खुलासा, बड़े नेता के PA बनकर ऐंठे पैसे, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *