इजरायल और फिलीस्तीन के बीच वर्षों से चल रही लड़ाई अब युद्ध का रूप लेती जा रही है। दोनों पक्षों के बीच हमले और मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस विवाद की शुरुआत सोमवार रात यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद के बाहर से फिलिस्तिनियों द्वारा इजरायलियों पर फेंके गए पत्थरों के बाद शुरू हुई। संघर्ष के दूसरे दिन हमास ने इजरायल पर 300 रॉकेट दाग दिए। इस हमले में एक भारतीय महिला सहित तीन लोग मारे गए हैं।
मृतक भारतीय महिला सौम्या संतोष पिछले साल से इजरायल में रह रही थी। भारत में इजरायल के राजदूत डॉ. रॉन मलका ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। सौम्या इजरायल में केयरटेकर थी। वह 80 वर्षीय महिला की देखभाल करती थी। हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिस समय हमला हुआ, सौम्या वीडियो कॉल पर अपने पति से बात कर रही थी। दो दिनों के इस संघर्ष में अब तक 38 लोग मारे जा चुके हैं।
सोमवार रात से इजरायल की ओर 300 से ज्यादा रॉकेट दागे जा चुके हैं। इजरायल का कहना है कि इसके जवाब में उन्होंने गाजा में 150 स्थानों पर हमले किए हैं। रिपोर्ट्स में इजरायल के विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि हमास की तरफ से रिहायशी क्षेत्रों में 130 रॉकेट दागे गए हैं। साथ ही इस दौरान यरुशलम में भी हिंसा फैलाने की बात कही जा रही है। इजरायल ने भी मंगलवार को हमले बढ़ाते हुए गाजा पट्टी पर हमले किए हैं। इस दौरान एक बड़ी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें हमास के चरमपंथी रह रहे थे। इस दौरान 3 आतंकियों की मौत हो गई थी।
साल 2014 के बाद दोनों पक्षों की तरफ से सबसे घातक कार्रवाई हुई हैं। बढ़ते जमीनी संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित नजर आ रहा है। कई देशों ने जारी हिंसा को रोकने के लिए कहा है। इधऱ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यन्याहू ने कहा कि हमास ने यरुशल में रॉकेट दागकर ‘सीमा पार’ की है। साथ ही उन्होंने हमास पर हमले और बढ़ाने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब पूर्वी युरुशलम में फलस्तीनी परिवारों को निकालने की धमकियां दी गईं। इसके बाद इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई झड़प हुईं।
इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि इस दौरान तीन धार्मिक स्थल और कई दुकानों को आग लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...