COVID19 पर जागरूकता फ़ैलाने के इस अभियान का उद्घाटन अप्रैल के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर में किया गया था। दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में भी यह अभियान शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में भी लॉन्च किया जाएगा।
बलौदा बाजार जिला प्रशासन के सहयोग से इस अभियान का आयोजन यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ और मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (MCCR) ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान में, बलौदा बाजार, भाटापारा, कसडोल, भिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय और जिले के कई अन्य कस्बे और गाँव शामिल होंगे।
इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख श्री जॉब ज़करिया ने कहा कि इस मुश्किल और चुनौतियों से भरे समय में राज्य के हर गांव, हर वार्ड और हर बस्ती में युवा स्वयंसेवकों के समर्थन की जरूरत है। युवा उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं। गलत सूचनाओं को संबोधित करने में, COVID उचित व्यवहार और टीकाकरण को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस तीन-माह लंबे अभियान के दौरान, स्वयंसेवक (वालंटियर्स) द्वारा COVID-19 वायरस के प्रसार को रोकने और COVID टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में शासन के प्रयासों का समर्थन किया जाएगा। वे जनता को मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और लोगों को COVID19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवा और भोजन की आपूर्ति करने में भी स्वयंसेवक जिला प्रशासन की सहायता करेंगे।
महामारी पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के उद्देश्य से वालंटियर्स धार्मिक स्थानों पर भी जाएंगे और धर्मगुरुओं-समुदाय प्रमुखों की मदद से लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के तहत वालंटियर्स/स्वयंसेवक आवासीय स्थानों, बाजारों, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी दौरा करेंगे। युवा वालंटियर्स लोगों से अपील करेंगे की वे जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, कोविड वैक्सीन लगवाएं और कोविड जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकत्सकीय सहायता लें।
MCCR ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा, “पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, और छत्तीसगढ़ में स्थिति काफी गंभीर है। वैक्सीन लगवा कर और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर हम खुद को बचा सकते हैं। यह काफी महत्वपूर्ण है। इस विषय पर जागरूकता पैदा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य, लेकिन यूनिसेफ की मदद से “रोको अउ टोको” अभियान के तहत MCCR ट्रस्ट के सैकड़ों युवा स्वयंसेवक (वालंटियर्स) यह कार्य समर्पित होकर कर रहे हैं। MCCR सदस्य श्री अरुण बंटी चबड़ा बलौदा बाजार में इस अभियान के समन्वयक हैं। मौके पर गोपाल शर्मा, सुशील छबड़ा, मुकेश साहू, देवेंद्र ब्रिगू, गुलशन वर्मा, आकाश शर्मा सहित अन्य MCCR सदस्य भी मौजूद थे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...