Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 10 वीं क्लास का ऐसा रिजल्ट: कोई फेल नहीं - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 10 वीं क्लास का ऐसा रिजल्ट: कोई फेल नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार सुबह 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड ने बिना लिखित परीक्षा कराए रिजल्ट जारी किए हैं। इंटरनल असेसमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) के आधार पर इसे तैयार किया गया। इसमें कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ। वहीं, 97% बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, इस परीक्षा में कुल 4 लाख 61 हजार 93 बच्चों का इंटरनल असेसमेंट किया गया था। जिन बच्चों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया था, उनको भी मिनिमम मार्क्स देकर पास कर दिया गया है। इनमें से 4 लाख 46 हजार 393 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। यह कुल स्टूडेंट्स का 97% है। 9 हजार 24 विद्यार्थियों की सेकंड डिवीजन आई। वहीं 5,0673 थर्ड डिवीजन में पास हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया, लिखित परीक्षा नहीं होने से इस बार बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा रही। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, इस बार इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है, ऐसे में फिर से रीटोटलिंग और रीचेकिंग नहीं की जाएगी। जो स्टूडेंट अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बताया गया कि इस बार 4,686 स्टूडेंट्स प्राइवेट थे। उनमें से सभी पास हो गए हैं। बोर्ड ने 6,168 स्टूडेंट्स के परीक्षा फार्म रिजेक्ट कर दिया थे। ऐसे में वे इस परीक्षा में शामिल नहीं माने गए।
51% लड़कियां पास हुईं
माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक इस परीक्षा में 2 लाख 31 हजार 999 लड़कियां पास हुई हैं। यह कुल स्टूडेंट्स का करीब करीब 51% है। इनमें भी 98% फर्स्ट डिवीजन में और 1.30% सेकंड डिवीजन में पास हुई हैं।

Read Also  दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत

पिछली बार से ज्यादा स्टूडेंट्स थे
कोरोना संकट के बीच इस साल हाईस्कूल में पिछले साल से अधिक स्टूडेंट्स थे। 2020 में 3 लाख 87 हजार बच्चों ने 10वीं की परीक्षा थी। इस बार यह संख्या बढ़कर 4 लाख 61 हजार से अधिक हो गई। पिछली बार 10वीं का रिजल्ट 73% था, इस बार यह बढ़कर 100% हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...