Google Analytics Meta Pixel COVID से प्रभावित बच्चों की सुरक्षा के लिए कॉल करें चाइल्ड हेल्पलाइन- 1800-572-3969 पर - Ekhabri.com

COVID से प्रभावित बच्चों की सुरक्षा के लिए कॉल करें चाइल्ड हेल्पलाइन- 1800-572-3969 पर




रायपुर। COVID से प्रभावित बच्चों की सहायता और सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से बाल सहायता डेस्क (चाइल्ड हेल्पडेस्क) और एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर- 1800-572-3969 की शुरुआत की है।


इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि बाल सहायता डेस्क महामारी के संदर्भ में बच्चों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हेल्पलाइन बच्चों की सुरक्षा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता और संवेदनशील वातावरण के निर्माण हेतु शासन के प्रयासों को दर्शाती है।


चाइल्ड हेल्पडेस्क क्वारंटाइन, आइसोलेशन या COVID देखभाल केंद्रों में मौजूद बच्चों को भावनात्मक समर्थन, सूचना और प्राथमिक परामर्श प्रदान करेगा। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता COVID पॉजिटिव हैं, या COVID के कारण माता-पिता की मृत्यु हो गयी हैं, या माता-पिता अगर बच्चे की देखभाल करने में असमर्थ हैं, या जो बच्चे अनाथ हैं, खो गए हैं, अकेले है या छोड़ दिए गए है, ऐसे बच्चों को आश्रय प्रदान करते हुए उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास चाइल्ड हेल्प डेस्क द्वारा किया जाएगा।


महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव सुश्री रीना बाबासाहेब कांगले ने कहा, “चाइल्ड हेल्पडेस्क जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों तक पहुंचेगा और बाल तस्करी-दुर्व्यवहार से उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा। इस हेल्प डेस्क का प्रबंधन और संचालन प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा किया जाएगा।” छत्तीसगढ़ चाइल्ड हेल्पडेस्क टोल-फ्री सेवा -1800 572 3969 प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होगी। इस नंबर पर बच्चे सुरक्षित वातावरण में पेशेवर सलाहकारों से बात कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख जॉब ज़करिया ने कहा कि COVID-१९ महामारी के प्रतिकूल सामाजिक-आर्थिक प्रभाव से बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहें है। “बच्चे अब उपेक्षा, दुर्व्यवहार और शोषण के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। इससे बाल विवाह, बाल श्रम और तस्करी का खतरा बढ़ गया है। चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम न केवल बच्चों की जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने, और कानूनों का उल्लंघन किए बिना उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जनता का मार्गदर्शन भी करेगी।

Read Also  बूस्टर डोज के तौर पर कोवोवैक्स के परीक्षण की मांगी अनुमति


चाइल्ड हेल्पडेस्क अन्य हेल्पलाइन – पुलिस हेल्पलाइन: 100/112, महिला हेल्पलाइन: 181, और चाइल्ड लाइन: 1098 के साथ समन्वय में काम करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *