विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ई-कृषि पाठशाल एप के माध्यम से हुआ मूल्यांकन
रायपुर। कोरोना संक्रमण काल में जहां सभी स्कूलों, काॅलेजों में ना तो कक्षाएं संचालित हो पा रही है ना ही परीक्षाएं हो पा रही हैं, वहीं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर स्नातक पाठ्यक्रम अंतिम वर्ष की ऑनलाईन परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा परिणाम घोषित कर एक मिसाल कायम की है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ई-कृषि पाठशाला एप के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया एवं परीक्षाफल घोषित किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाईन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कोविड-2019 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन शिक्षण की व्यवस्था की गई। सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों को उनके विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के वाॅट्सएप गु्रप गठित किये गए। इन वाट्सएप गु्रप के माध्यम से ऑनलाईन शिक्षण के साथ-साथ पाठ्य सामग्री का विनिमय, समूह चर्चा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की पाठ्यवस्तु संबंधित जिज्ञासाओं एवं कठिनाईयों का निदान भी किया गया। सभी आंतरिक परीक्षाएं जैसे – मिड टर्म परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षाएं भी ऑनलाईन आयोजित की गई। प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन हेतु वाॅट्सएप ई-मेल, गूगल प्लेटफाॅर्म, जूम एप आदि का उपयोग किया गया। चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों हेतु आयोजित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (त्।ॅम्) के मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा बाह्य मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए गए। विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके ऑनलाईन कक्षाओं में प्रदर्शन, उपस्थिति, प्रायोगिक दस्तावेज एवं बाह्य मूल्यांकर्ता द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर किया गया।
स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष यथा बी.एस.सी. कृषि (चतुर्थ वर्ष), बी.एस.सी. उद्यानिकी (चतुर्थ वर्ष), एवं बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी (चतुर्थ वर्ष), के विद्यार्थियों की अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाओं (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर) का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एप ई-कृषि पाठशाला के माध्यम से किया गया। यह एप ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों मोड में कार्य करता है। इस एप में उत्तर पुस्तिका के 25 पृष्ठों को पी.डी.एफ. के रूप में अपलोड करने के सुविधा है। यह कार्य विद्यार्थियों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से आयोजित तीन घंटे की परीक्षा के पश्चात दो घंटों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को ई-कृषि पाठशाला एप में अपलोड करना होता है। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी ई-कृषि पाठशाला एप में उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में असफल रहता है तो उन्हें उत्तर पुस्तिका वाॅट्सएप तथा ई-मेल द्वारा भेजने का विकल्प भी प्रदान किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...