रूस अब भारतीय छात्रों के लिए केवल मेडिकल यानी एमबीबीएस की पढ़ाई का केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के एक बड़े हब के रूप में उभर रहा है। कम खर्च में विश्वस्तरीय शिक्षा और पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी की गारंटी के चलते भारतीय छात्रों का रुझान अब रूस की तरफ तेजी से बढ़ा है। विशेष रूप से मैकेनिकल, डिफेंस, एयरोस्पेस, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में रूस के पाठ्यक्रम भारतीय युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यहां की यूनिवर्सिटीज न केवल बेहतरीन शिक्षा दे रही हैं, बल्कि विदेशी छात्रों के लिए रोजगार के द्वार भी खोल रही हैं।
रूस में तकनीकी छात्रों की बढ़ती मांग का सबसे बड़ा कारण वहां कुशल कामगारों की भारी कमी है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2030 तक रूस को अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए करीब 31 लाख नए वर्कर्स की जरूरत होगी। यही वजह है कि रूसी कंपनियां भारत जैसे देशों से बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल्स को हायर करने में रुचि दिखा रही हैं। इस समय वहां कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, टेलीकम्युनिकेशन और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर्स में कामगारों की भारी किल्लत है, जिसे भरने के लिए भारतीय इंजीनियरों को हाथों-हाथ लिया जा रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्तमान में रूस में करीब 14 हजार भारतीय निवास कर रहे हैं, जिनमें लगभग 500 व्यापारी और 4,500 छात्र शामिल हैं। हालांकि अभी भी इनमें से 90 प्रतिशत छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, एयरोनॉटिकल डिजाइनिंग और एग्रीकल्चर जैसे कोर्सों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। साउथ यूराल स्टेट यूनिवर्सिटी, यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी, आईटीएमओ, टॉम्स्क स्टेट और लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान अब छात्रों की पसंद बन रहे हैं।
करियर के लिहाज से रूस भारतीय छात्रों के लिए सोने की खान साबित हो रहा है। यहां इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को सालाना 16 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक का आकर्षक सैलरी पैकेज मिल रहा है। डिफेंस, मैकेनिकल और एयरोस्पेस सेक्टर में सैलरी पैकेज सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए रूसी सरकार ने 200 सरकारी स्कॉलरशिप देने की योजना भी तैयार की है, जिसके तहत छात्रों की पढ़ाई और रहने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...