Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका में चक्रवात दित्वा का कहर, देश में इमरजेंसी लागू - Ekhabri.com

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा का कहर, देश में इमरजेंसी लागू

श्रीलंका में भीषण चक्रवात ‘दित्वा’ ने भारी तबाही मचाई है। कुदरत के इस कहर के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शुक्रवार रात पूरे देश में आपातकाल (State of Emergency) घोषित कर दिया है। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के मुताबिक, चक्रवात, भूस्खलन और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है, जबकि 191 लोग अभी भी लापता हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति निभाते हुए श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ लॉन्च किया है।

 

 

पड़ोसी देश में आई इस विपदा से निपटने के लिए भारत ने तुरंत कार्रवाई की। भारतीय वायुसेना ने हिंडन एयरबेस से अपने दो सैन्य विमान—एक सी-130 और एक आईएल-76 कोलंबो भेजे। इनके जरिए करीब 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ (NDRF) के जांबाज कमांडो और 8 टन बचाव उपकरण श्रीलंका पहुंचाए गए हैं।

 

 

श्रीलंका में बाढ़ में फंसे लोगों के लिए भारतीय जवान ‘हनुमान’ बनकर उभरे हैं। एनडीआरएफ की टीमें हेलीकॉप्टर और बोट के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय जांबाजों का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे मुश्किल हालात में बाढ़ पीड़ितों की जान बचाते नजर आ रहे हैं। जवानों की इस दिलेरी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

 

डीएमसी रिपोर्ट और मौजूदा हालात आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण आपदा का असर श्रीलंका के 25 जिलों में व्यापक रूप से देखा गया है, जिससे 2,17,263 परिवारों के करीब 7,74,724 लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए देशभर में 798 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहाँ फिलहाल एक लाख से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। ताज़ा हालात की बात करें तो यद्यपि जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवात के अप्रत्यक्ष प्रभाव अभी भी बने रह सकते हैं, इसलिए खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

Read Also  28 माओवादियों ने किया सरेंडर, 89 लाख का था इनाम

 

 

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत जरूरतमंद समुदायों के लिए राशन और आवश्यक सामान पहुंचाया गया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह इस संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है और राहत सामग्री की खेप लगातार भेजी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *