रायपुर। कोरोना की संक्रमण दर में भले ही कमी आई है पर खतरा अभी कम नही हुआ है। मौत के अकड़े अभी भी डरा रहे हैं।
इस बीच गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा की पत्नी करिश्मा वर्मा की कोरोना से मौत होने की खबर सामने आई है। वो एक मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं 6 मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थी और आज सुबह साढ़े 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अफसर करिश्मा वर्मा तीन महीने पहले ही गरियाबंद तहसीलदार के रूप में ज्वाइन की थी, इससे पहले वो जगदलपुर में पदस्थ थी। तहसीलदार करिश्मा वर्मा चार माह की गर्भवती थी।










