रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों,वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से”वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 31 मई अंर्तराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस से निरंतर किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः एवं शाम को आयोजित होगी। जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
समाज कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष अनिला भेंडिया के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वर्चुअल माध्यम से दो चरणों में किया जाएगा । जिसमें प्रथम चरण अंतर्गत राज्य संसाधन एवं पुनार्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकार्डिंग रूम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से संबंध फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक एवं शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे।
यू-टयूब चैनल: (https://youtube.com/channel/UCWGvHhPOpc4zxHVt8qCcUuQ) पर किया जाएगा। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियो स्वतः ही फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड हो जाएगा। जिसें लक्षित हितग्राहियों एवं जन सामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है।
द्वितीय चरण अंतर्गत योग प्रशिक्षक हितग्राहियों को अपने घरों से ही जूम एप्प/गुगल मीट/सिस्को वेबएक्स आदि ऑनलाइन एप्प के माध्यम से लाइव योगाभ्यास कराएगें। सभी योग प्रशिक्षकों के लिए अलग-अलग योगाभ्यास लिंक योग आयोग द्वारा तैयार कर व्हाट्सएप्प/टेक्स्ट मैसेज के द्वारा भेजा जायेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु हितग्राहियो को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकृत हिग्राहियों में से लिंक, आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकृत हिग्राहियों को आयोग के योग प्रशिक्षक 5 से 10 अथवा इससे अधिक व्यक्तियों का समूह बनाकर वर्चुअल योगाभ्यास कराएंगे। योग प्रशिक्षण की अवधि 45 मिनट की होगी। जिसमें हितग्राही अपने योग प्रशिक्षण से योगाभ्यास एवं योग परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...