- बीएसपी को बालोद जिले की खदान की लम्पस फाइन के मामले में नोटिस
- खनिज विभाग की 6 टीम जिलों में कर रही जांच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 28 मई की सुबह से ही खनिज अधिकारियों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लौह अयस्क के परिवहन में रॉयल्टी पर्ची के दुरुपयोग, ओवरलोडिंग, लम्पस फाइन और अन्य मामलों की जांच और कार्रवाई में जुटी है।
खनिज अधिकारियों की टीम ने लौह अयस्क परिवहन में लगे 105 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित इलाकों के थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।जांच के दौरान बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को आवंटित खदान की लम्पस फाइन की जानकारी न मिलने के मामले में बीएसपी को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में जगह-जगह जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा तथा रायपुर के द्वारा विभिन्न स्थानों पर टीम ने भानुप्रतापपुर क्षेत्र में 31 वाहन, चारामा क्षेत्र से 9, जगदलपुर से 10, रायपुर धमतरी रोड़ पर 14, सिलतरा रायपुर क्षेत्र से 5 तथा राजनांदगांव जिले में 7 इस प्रकार कुल 74 वाहनों से सेम्पल लिए है। जिसे जांच के लिए केन्द्रीय प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
खनिज अधिकारियों की टीम ने दंतेवाड़ा के एनएमडीसी से परिवहन कर रहे 30 वाहनों तथा जगदलपुर रेल्वे साईडिंग क्षेत्र में 6 वाहनों की जांच भी की। एनएमडीसी बचेली क्षेत्र में एनएमडीसी द्वारा तौल कराये गये मात्रा तथा रेल्वे बैगन से परिवहन कर मात्रा की क्रास चेकिंग की कार्यवाही अभी जारी है । इसी तरह कांकेर जिले में स्वीकृत विभिन्न निजी कंपनियों के लौह अयस्क परिवहन के 70 वाहनों की जांच की गई । जिनमें से 07 वाहनों को ओवरलोड, लम्पस फाईन में भिन्नता तथा खनिज के ग्रेड में अन्तर होने के शंका के चलते जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को स्वीकृत खदान में लम्पस फाईन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया। रायपुर जिले के सिलतरा एवं उरला क्षेत्र में विभिन्न संयंत्रों को प्रदाय किये जा रहे लौह अयस्क की जांच में 04 वाहनों को जब्त कर जांच हेतु उरला थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। इस प्रकार उक्त जिलों में अब तक कुल 105 वाहनों की जांच की गई है, जिसमें से कुल 11 वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की गई है । खनिज अधिकारियों की टीम अभी भी जांच-पड़ताल में जुटी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...