Google Analytics Meta Pixel भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का बच्चों पर कोवैक्सीन का पटना एम्स में परीक्षण - Ekhabri.com

भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का बच्चों पर कोवैक्सीन का पटना एम्स में परीक्षण

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। पटना एम्स में तीन बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई। पटना एम्स में 2 से 18 साल के तीन बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। एम्स को कुल 80 बच्चों पर ट्रायल का लक्ष्य दिया गया है। दरअसल, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से बच्चों में कोवैक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 11 मई को इजाजत दी गई थी। बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के लिए किसी पर भी दबाव नहीं बनाया,  लोग स्वेच्छा से बच्चों को लेकर आ रहे हैं। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।

पटना एम्स के कोविड प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि 12 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों पर यह परीक्षण 1 जून से शुरू हो गया। कोवैक्सीन के बच्चों पर ट्रायल के पहले दिन तीन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। तीनों 12 से 18 साल के हैं और पटना के ही निवासी हैं। किसी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। अस्पताल ने तीन बच्चों के माता-पिता को एक डायरी दी है और उनसे उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने को कहा है। अगर इस दौरान बच्चों को कोई भी दिक्कत होती है तो उन्हें फौरन पटना एम्स से संपर्क करने को कहा गया है।

एम्स में कोवैक्सीन टीके का बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। 28 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। स्वेच्छा से 108 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 15 बच्चों का क्लिनिकल परीक्षण किया गया तो तीन को ही ट्रायल के लायक पाया गया।

Read Also  आलिया भट्ट की 'जिगरा' का नहीं चला जादू

इन तीनों बच्चों को 28 दिन के अंतराल के बाद कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। एक बार उनका टीकाकरण पूरा हो जाने पर टीके के किसी भी दुष्परिणाम के लिए बच्चों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। पटना एम्स ने बच्चों को उनकी उम्र के आधार पर ट्रायल के लिए तीन समूहों में बांटा है। ये तीन आयु वर्ग 2-5 साल, 6-12 साल और 12-18 साल हैं।

बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 11 मई को भारत बायोटेक निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को 2 से 18 साल तक के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दी थी। कोवैक्सीन 2 से 18 साल तक के 525 बच्चों पर ट्रायल करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...