Google Analytics Meta Pixel शिल्पकला को निखारने शिल्पियों को दें बेहतर प्रशिक्षण: मंत्री गुरु रुद्रकुमार - Ekhabri.com

शिल्पकला को निखारने शिल्पियों को दें बेहतर प्रशिक्षण: मंत्री गुरु रुद्रकुमार

  • ग्रामोद्योग मंत्री ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड और माटीकला बोर्ड के कामकाज की समीक्षा की

रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों के जरिए हस्तशिल्पियों को बेहतर बाजार और उन्हें नियमित आय का जरिया उपलब्ध कराने हस्तशिल्पों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म में बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया जाए। जिससे इन शिल्पियों को न केवल देश बल्कि उनकी मांग विदेशों में भी बढ़े। मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ.मनिन्दर कौर द्विवेदी उपस्थित थीं। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप और जिलों के ग्रामोद्योग अधिकारी वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि प्रदेश में शिल्पकारों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिल्पियों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। जिससे उनकी कला में और अधिक निखार आ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शिल्पियों को नियमित रूप से रोजगार देकर उन्हे आजीविका से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। शिल्पियों की सामग्री की बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन प्लेटफार्म को और अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने माटीकला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों की आजीविका एवं उन्हें नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी शिल्पियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अद्यतन जानकारी नहीं लाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने कहा कि शिल्पकारों के उत्पादों को देश-विदेश में भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है और दिल्ली स्थित विदेशी दूतावासों में भी इन उत्पादों की लगातार मांग आ रही है। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों का फोटो सेशन होने के बाद भी अब तक उनकी कोडिंग नहीं किए जाने पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफार्म से बेहतर और कोई दूसरा बाजार नहीं है। सभी अधिकारी शिल्प उत्पादों की कोडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आगामी 22 जून को होने वाली वर्चुअल बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

बैठक में ग्रामोद्योग के संचालक और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक सुधाकर खलखो ने हस्तशिल्प उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, शबरी एंपोरियम तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से अन्य शिल्प उत्पादों की बिक्री और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक शंकर लाल धुर्वे, प्रबंधक जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *