नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की ओर से जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया गया है. आधिकारिक सूत्रों में सोमवार को यह बात कही. वहीं पाकिस्तान ने अपने अधिकारियों पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए भारत की कार्रवाई को राजनयिक संबंधों को लेकर विएना संधि और कूटनीतिक आचार के नियमों का खुला उल्लंघन करार दिया था.
संवेदनशील दस्तावेज लेते हुए पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पाकिस्तान ने भारत पर यहां उच्चायोग के वीजा विभाग में तैनात इन दोनों अधिकारियों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को एक भारतीय नागरिक से पैसे के बदले भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज लेते वक्त पकड़ा था.
पाकिस्तान ने जताया कड़ा विरोध
पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामाबाद में भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर हुसैन और ताहिर को निष्कासित करने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया. सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को कभी भी किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया गया. उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.
एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान झूठे आरोप लगा रहा है. हो सकता है कि वह जैसे को तैसा वाली प्रतिक्रिया में भारतीय अधिकारियों को प्रताड़ित करने की भूमिका तैयार कर रहा हो. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दावे गलत हैं और अधिकारियों को जासूसी गतिविधियां करते समय रंगे हाथ पकड़ा गया है. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग को अधिकारियों के पकड़े जाने के बारे में तुरंत बता दिया गया और उन्हें उसके हवाले कर दिया गया.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...