Google Analytics Meta Pixel पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन, अब जाम से मिलेगी मुक्ति - Ekhabri.com

पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

बिहार की राजधानी पटना के लोगों को अब जाम का सामना नहीं करना पडेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के आर ब्लॉक फ्लाईओवर के एक हिस्से का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर 106 करोड़ की लागत से बनी है। 960 मीटर लंबे इस पुल के शुरू हो जाने से से विधानसभा, हार्डिंग रोड के रास्ते वीरचंद पटेल पथ और इनकम टैक्स होते हुए डाकबंगला जाने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों से पटना आने वाले लोगों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।

आर ब्लॉक फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा भी जल्द शुरू होगा। यह जीपीओ गोलंबर को जोड़ेगा। इस पर काफी तेजी से काम चल रहा है। यह पांच साल पहले बनना शुरू हुआ था। फ्लाईओवर का तीसरा छोर बनाने के लिए आर ब्लॉक से जीपीओ की ओर आवागमन बंद कर दिया गया। आर ब्लॉक चौराहे पर एलिवेटेड रोटरी भी बनाई गई है, जिसकी लंबाई 125 मीटर है। इस फ्लाईओवर से वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक चौराहा और विधानसभा की तरफ जाने वाले रोड की यातायात व्यवस्था ठीक होगी।

फ्लाईओवर का तीसरा छोर हार्डिंग पार्क की तरफ बन रहा है। यह 2021 तक चालू होने की उम्मीद है। तीनों छोर बन जाने के बाद कंकड़बाग,  पटना जंक्शन और करबिगहिया की ओर जाने वालों लोगों को आसानी होगी।

मुख्यमंत्री ने आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उदघाटन करने के बाद शेष  निर्माणाधीन हिस्से का जायज़ा लिया। अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश देने के साथ काम में तेज़ी लाने को कहा है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आर  ब्लॉक-दीघा पथ को भी जीपीओ के पास फ्लाई ओवर से जोड़ दिया जाएगा, जिससे गंगा पथ और दीघा पुल से आवागमन का सीधा जुड़ाव हो जाएगा और उत्तर बिहार के लोगों को भी यहां आने में सुविधा होगी।

Read Also  Lockdown में लोगों ने धड़ल्ले से खरीदी गर्भनिरोधक गोलियां और परीक्षण किटें

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर के अधिकाधिक निर्माण से पटना के लोगों को आवागमन में सुविधा तो होगी ही साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों से पटना आने वाले लोगों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री नीरज कुमार मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *