Google Analytics Meta Pixel Pfizer का क्लीनिकल ट्रायल शुरू, 12 साल से कम के बच्चों को भी लगेगा टीका - Ekhabri.com

Pfizer का क्लीनिकल ट्रायल शुरू, 12 साल से कम के बच्चों को भी लगेगा टीका

कोरोनारोधी वैक्सीन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी फाइजर ने अपनी वैक्सीन का ट्रायल 12 साल के कम उम्र के बच्चों पर भी शुरू कर दिया है। पहले चरण की स्टडी में कम संख्या में छोटे बच्चों को वैक्सीन की अलग-अलग डोज दी जाएगी। इसके लिए दुनिया के चार देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका,  फिनलैंड,  पोलैंड और स्पेन में 90 से ज्यादा क्लीनिकल साइट्स पर 4,500 से ज्यादा बच्चों का चुनाव करेगा।

कंपनी के मुताबिक वैक्सीन ट्रायल के लिए इस हफ्ते 5 से 11 साल के बच्चों को इनरोल करने का काम शुरू किया जाएगा। इन बच्चों को 10 माइक्रोग्राम की दो डोज दी जाएंगी,  जो किशोर और वयस्कों को दी जाने वाली वैक्सीन की डोज का एक तिहाई है। इसके कुछ हफ्तों बाद 6 महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया जाएगा और उन्हें तीन माइक्रोग्राम वैक्सीन दी जाएगी।

फाइजर के प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि सितंबर तक 5 से 11 साल के बच्चों का डेटा आ जाएगा, वहीं 2 से 5 साल के बच्चों के लिए डेटा जल्द ही आ सकता है, जिसके बाद कंपनी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन कर देगी। अमेरिका और यूरोपीय संघ में 12 साल से ज्यादा उम्र की बच्चों को फाइजर की वैक्सीन लगाने के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, हालांकि ये मंजूरी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ही दी गई है। इस उम्र वर्ग के बच्चों को वयस्कों के समान ही यानी 30 माइक्रोग्राम की डोज दी जा रही है।

फाइजर ने कोरोना की वैक्सीन अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ मिलकर बनाई है। फाइजर ने मार्च में 12 से 15 साल के बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल किया था। यूरोपीय मेडिकल संघ और ब्रिटेन की दवा नियामक संस्था ने इसी ट्रायल के आंकड़ों की समीक्षा की है। यूरोपीय संघ की दवा नियामक संस्था ने कहा था कि इस वैक्सीन का बच्चों पर कोई गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। फाइजर के अलावा मॉडर्ना भी 12 से 17 साल के बच्चों पर वैक्सीन टेस्ट कर रही है और जल्द ही उसके नतीजे भी सामने आ सकते हैं.।

Read Also  दंत चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति : अब नन्हा रोबोट करेगा 'रूट कैनाल"

फाइजर के अलावा मॉडर्ना भी 12-17 साल के बच्चों पर वैक्सीन टेस्ट कर रही है और जल्द ही उसके नतीजे भी सामने आ सकते हैं। खास बात यह है कि एफडीए ने दोनों कंपनियों के अब तक के नतीजों पर भरोसा जताते हुए 11 साल तक के बच्चों पर भी वैक्सीन टेस्ट करने की इजाजत दे दी है। पिछले महीने एस्ट्राजेनेका ने 6 से 17 साल तक के बच्चों पर ब्रिटेन में अध्ययन शुरू किया है। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन भी अध्ययन कर रहा है। वहीं चीन की सिनोवैक ने तीन साल तक के बच्चों पर भी अपनी वैक्सीन को असरदार बताया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...