Google Analytics Meta Pixel यहां तक पहुंच गया मानसून, 103 गांवों को खाली कराया  - Ekhabri.com

यहां तक पहुंच गया मानसून, 103 गांवों को खाली कराया 

नई दिल्ली। देश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद कई राज्यों में प्री मानसून से बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अब मानसून ने मुंबई में बुधवार सुबह दस्तक दे दी है और कई इलाकों में पहली बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच गया है और आज इसकी पहली बारिश हो रही है. मुंबई मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि मंगलवार सुबह मुंबई शहर में बारिश हुई थी हालांकि ये प्री-मानसून की बारिश थी. इसके अलावा मौसम विभाग में 9 से 12 जून के बीच मुंबई, पुणे और कोंकण के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई और एमएमआर इलाके में 9 जून से 12 जून तक भारी बारिश की चेतावनी के बाद रायगढ़ के गांवों पर खतरा मंडरा रहा है. फि़लहाल रायगढ़ के 103 गांवों को खाली कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. रायगढ़ में समुद्री किनारों और पहाड़ों के आसपास बसे गावों के लोगों को दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने का आदेश प्रशासन ने दिया है. रायगढ़ में 11 और 12 जून को मूसलधार बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, ठाणे, रायगढ़, पालघर, अहमदनगर, पुणे, बीड, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, औरंगाबाद और लातूर में गरज के साथ साथ बिजली, तेज हवाएं और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था. बरसात के दौरान लगभग हर साल मुंबई के लो लाइन इलाकों में पानी भर जाता है. मुंबई में मंगलवार तड़के कुछ इलाकों में बारिश हुई भी है, हालांकि सड़कों पर पानी जमा नहीं हुआ. इसके बावजूद आज निचले इलाकों में पानी भरने वाले स्थानों पर बीएमसी के कर्मंचारियों की तैनाती की गई है. आईएमडी के मुताबिक तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर जजज़्र इमारतों को खाली कराने का आदेश दिया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...