देश में चक्रवात यास का कहर शुरू हो चुका है। यह ओडिशा के तट से टकरा चुका है। बालासोर और भ्रमक में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है, वहीं बंगाल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई।
ओडिशा के स्पेशल पैकेज कमिश्नर पीके जेना ने कहा कि चक्रवात यास की लैंडफॉल प्रक्रिया ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। इसके लगभग तीन से चार घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने यास के दोपहर एक बजे तक भूभाग की तरफ बढ़ जाने की संभावना जताई।
वहीं, दीघा और शंकरपुर सहित तटवर्ती इलाकों में समुद्र का पानी घुसने लगा है और समुद्र ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना की 17 टुकड़ियां उतारी गई है, जबकि तटवर्ती इलाकों के 15 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। सीएम ममता बनर्जी रात को नबान्न में ही रहीं। उन्होंने सुबह अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पूर्व मेदिनीपुर में 51 बांध टूट गए हैं। चूंकि आज पूर्णिमा है। इस कारण कुछ ज्यादा ही प्रभाव पड़ने की आशंका है। कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।
स्थिति पर नियंत्रण और बचाव के लिए सेना की 17 टुकड़ी उतारी गई है। इसमें नदिया में दो, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में दो, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में दो , बीरभूम में 1, हावड़ा और कोलकाता पोर्ट में दो, पूर्व कोलकाता, मध्य कोलकाता और पूर्व मेदिनीपुर में 3, कोतीन कोलकाता दक्षिण में एक, हुगली में एक तथा बेहला में एक टुकड़ी उतारी गई है। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की 45 टीम के साथ राज्य के आपदा विभाग और कोलकाता पुलिस की टीम काम कर रही है।
मौसम विभाग ने कहा कि लैंडफॉल के दौरान तूफान की अधिकतम गति 175 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। पूर्वानुमान, पूर्वी मिदनापुर में गति 90 से 120 किमी प्रति घंटा, दक्षिण 24 परगना में 60-90 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जब यास बंगाल में प्रवेश करता है, तो इसके प्रभाव से लहरें सामान्य ऊंचाई से आठ से 12 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती हैं। दीघा में हालात को संभालने के लिए सेना उतर गई है। नामखाना में ज्वार की लहर के कारण नदी का बांध टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना दो तटीय जिले हैं जिनके सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।
यास के कारण पूर्वी मिदनापुर, झाड़ग्राम में भारी बारिश का अनुमान है। बांकुड़ा, पुरुलिया से लेकर बीरभूम और मुर्शिदाबाद तक तूफान की चेतावनी है। गोसाबा ने कई बांध टूट गए हैं। पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय गांवों को धीरे-धीरे खाली करा लिया गया है।इस बीच मौसम विभाग ने कह दिया है कि यास का असर कोलकाता में अम्फान जैसा नहीं होगा। तूफान की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। हावड़ा और हुगली में भारी बारिश की चेतावनी है। सतर्कता बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट कल सुबह से रात तक बंद रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...