Google Analytics Meta Pixel 5 साल के बच्चे नहीं पहनेंगे मास्क, 18 साल से कम उम्र के लिए गाइडलाइंस जारी - Ekhabri.com

5 साल के बच्चे नहीं पहनेंगे मास्क, 18 साल से कम उम्र के लिए गाइडलाइंस जारी

कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत संक्रमित बच्चों को रेमडेसिविर देने से सख्त मना किया गया है। साथ ही कहा गया है कि एसिंप्‍टोमेटिक और माइल्ड कैटेगरी के बच्चों में किसी तरह की जांच की जरूरत नहीं है, जैसे- CBC, LFT, KFT, यूरीन रूटीन। हालांकि इन जांचों की जरूरत सिर्फ मॉडरेट और सीवियर बच्चों को होती है। यह भी कहा गया है कि 5 साल या इससे कम उम्र के बच्चों को मास्क की भी जरूरत नहीं है।गाइलाइंस 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक माइल्ड लक्षणों में ‘ऑक्सीजन सैचुरेशन कमरे में 94 प्रतिशत या इससे ज्यादा, गले में दिक्कत, खांसने पर सांस लेने में परेशानी का न होना’ शामिल है। इसका ट्रीटमेंट- बुखार में 4-6 घंटे पर पैरासिटामोल देना, खांसी के लिए गर्म पानी से गरारे करना है। मॉनिटरिंग चार्ट- रेस्पिरेटरी रेट (2-3 बार), सांस की दिक्कत, बुखार, बीपी, SpO2, नाखून या होंठ का नीला, छाती खींचने को लेकर सुबह 8 से रात 8 बजे तक 4 बार करें।

आइसोलेशन में गए बच्चों से परिवार के सदस्य संपर्क में रहें। पॉजिटिव बातचीत करें। फोन या वीडियो कॉल का सहारा लिया जा सकता है। मॉडरेट कैटेगरी इन्फेक्शन (SpO 2: 90-93 प्रतिशत)। इसमें निमोनिया की शिकायत हो सकती है, इसलिए इसपर निगरानी रखने की जरूरत है। एसिंप्‍टोमेटिक और माइल्ड कैटेगरी इन्फेक्शन के बच्चों में ऑक्सीजन सैचुरेशन को समझने के लिए घर पर 6 मिनट वॉक टेस्ट कराया जा सकता है।

6 मिनट वॉक टेस्ट (12 साल से ऊपर के बच्चे घर के बड़े की निगरानी में करें), ये कार्डियोपल्मोनरी स्थिति को समझने को लेकर क्लीनिकल टेस्ट का एक तरीका है। इसमें बच्चे की अंगुली में पल्स ऑक्सीमीटर लगा दें और कमरे में छह मिनट लगातार चलने के लिए कहें। इस दौरान ऑक्सीजन सैचुरेशन के स्तर को देखें। अगर 94 प्रतिशत से वो कम हो जाता है या फिर सैचुरेशन में 3-5 प्रतिशत ड्रॉप होता है या चलने पर बच्चे को सांस की दिक्कत महसूस होती है तब अस्पताल में दाखिल करने की नौबत आ सकती है।

यह टेस्ट 6 से 8 घंटे पर घर में किया जा सकता है। उन बच्चों को ये टेस्ट न करवाएं जिनको अनकंट्रोल्ड अस्थमा हो। वहीं मास्क के इस्तेमाल की बात करें तो 5 साल या इससे कम उम्र के बच्चों को मास्क की जरूरत नहीं है। हालांकि 6 से 11 साल के बच्चे पैरेंट्स की निगरानी में मास्क लगा सकते हैं और 12 साल या इससे अधिक उम्र के बच्चे ठीक वैसे ही मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि बड़े करते हैं।

एसिंप्‍टोमेटिक और माइल्ड बच्चों पर स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। स्टेरॉयड सिर्फ अस्पताल में एडमिट मॉडरेट, सीवियर और क्रिटिकल बच्चों को ही सख्त निगरानी में दिया जाना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सही समय पर सही डोज, उचित समय तक ही स्टेरॉयड दें।

इस टेस्ट को लेकर इलाज कर रहे डॉक्टर को हाईली सेलेक्टिव होना चाहिए। जब बहुत जरूरी हो तभी यह टेस्ट किया जाना चाहिए। HRCT स्कैन को रूटीन के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। कोविड-19 इन्फेक्शन की स्क्रीनिंग को लेकर HRCT नहीं होना चाहिए। एसिंप्‍टोमेटिक और माइल्ड मरीजों का यह टेस्ट करने से बचें। HRCT स्कैन तभी किया जाना चाहिए जब मरीज शक के दायरे में या मॉडरेट कैटेगरी में हो या जिसकी हालत इलाज के बाद भी लगातार बिगड़ती जा रही हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...