कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी रामभक्तों का उत्साह बरकरार रहा। भगवान श्रीराम के भक्तों ने आराध्य के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल खोल कर दान दिए। भक्तों ने डाक के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए आस्था निधि समर्पित की है। हालांकि कोरोना के विकराल रूप धारण करने के बाद से अयोध्या भक्तों का आना’जाना बंद हो गया है, पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई तक 11 करोड़ से अधिक राशि मंदिर निर्माण के लिए मिली। इसमें अधिकांश धनराशि मुंबई व गुजरात के रामभक्तों ने भेजी है।
गत 23 व 24 अप्रैल को टाटा संस मुंबई तथा नीलिका केमिकल प्राइवेट लिमिटेड बांसी, मुंबई की ओर से पांच- पांच करोड़ रुपये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए। राकेश केमिकल प्राइवेट लिमिटेड मुंबई ने एक करोड़ रुपये भेजे। इसी तरह मई में ही टाटा संस मुंबई के नटराजन चंद्रशेखर ने 10 लाख रुपये का चेक ट्रस्ट कार्यालय को भेजा, जिसे सोमवार को बैंक में जमा किया गया। कोरोना से संघर्ष के दौरान ही नई दिल्ली के चमनलाल गुप्त आगे आए, उन्होंने एक लाख एक हजार रुपये भेजे।
अहमदाबाद के अनंत जितेंद्र त्रिवेदी ने 25 हजार, यहीं से हनुमान जी मंदिर कैंप ट्रस्ट ने पांच लाख रुपये का चेक भेजा। इसी प्रांत के श्रीकुमार ने एक लाख 11 हजार रुपये दिए। नीलांशी इंटरप्राइजेज अरावली गुजरात ने 51 हजार तथा आंध्र प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक ने 34 हजार रुपये का चेक भेजा। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्त का मानना है कि भले ही लोग महामारी में लाकडाउन लगने से आराध्य का दर्शन नहीं कर सके, लेकिन उनसे मिली ये राशि मंदिर निर्माण के प्रति भक्तों के उत्साह को बयां करती है। लाकडाउन में भी लोग संकल्प से निधि समर्पित करते रहे और चेक भेजते रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...