Google Analytics Meta Pixel महिला का दावा: ऐलियन ले गए थे अपने साथ, मिलते ही उसे दिल दे बैठी - Ekhabri.com

महिला का दावा: ऐलियन ले गए थे अपने साथ, मिलते ही उसे दिल दे बैठी

नई दिल्ली। । एलियंस के वजूद को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है और आए दिन नए-नए दावे हो रहे हैं। अब एक ब्रिटिश महिला ने एलियन को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा है कि वह पहली मुलाकात में ही दूसरे ग्रह के प्राणी को दिल दे बैठी थी। अब्बी बेला नामक ये महिला पेशे से अभिनेत्री है। बेला कहती हैं कि वह एक अलग दुनिया में चली गई थीं. उनका दावा है कि एलियन ने उनका अपने यूएफ ओ से अपहरण कर लिया था. तभी उन्हें उससे प्यार हो गया। अब्बी का मानना है कि एलियन उन्हें उनके कमरे की खिलड़ी से अपहरण करके ले गए थे. ये घटना इसी महीने हुई है. डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 साल की अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस धरती पर रहने वाले मर्दों से बेहतर हैं. ये एलियन एंड्रोमैडा गैलेक्सी से आए थे. वह अपने प्यार के साथ दोबारा मुलाकात करना चाहती हैं. अब्बी कहती हैं, मैं धरती के इंसान से परेशान हो चुकी हूं. मैंने ऑनलाइन जोक भी किया था कि मैं चाहती हूं कोई एलियन मेरा अपहरण कर ले।
कैसे हुई पहली मुलाकात?
अब्बी का कहना है, इसके बाद से मैंने हर रात सफेद रोशनी को लेकर सपना देखा. एक रात, मुझे सपने में एक आवाज सुनाई दी, एक सामान्य जगह पर इंतजार करो। वह कहती हैं, अगले दिन शाम को मैं खिड़की खोलकर बैठी हुई थी. मैं सोने ही वाली थी कि कोई उड़ती हुई चीज दिखाई दी फिर एक हरे रंग की चमकदार लाइट मुझे यूएफओ के अंदर बैठाकर ले गई. उन्होंने दावा किया कि वहां पांच एलियन थे, इनमें से एक इंसान की तरह था लेकिन हुत लंबा और दुबला था।
20 मिनट बाद सुरक्षित घर लौटीं अब्बी
अब्बी बेला ने आगे कहा, वहां पर एक एलियन था, जिसने मुझसे बातें की. ऐसा मैंने महसूस किया. उसने मुझसे कहा कि वह मुझे ले जाने के लिए अनुमति चाहते हैं, लेकिन मैं हां नहीं कहना चाहती थी क्योंकि फिर वो मुझे हमेशा के लिए ले जाते। उन्होंने बताया कि फिर वह करीब 20 मिनट बाद इंग्लैंड में स्थित अपने घर पर सुरक्षित आ गईं। वह अब हर रात अपना बैग तैयार रखती हैं. अब्बी का कहना है, मुझे उम्मीद है वो दोबारा आएगा. मैं एंड्रोमैडा गैलेक्सी में जाना चाहती हूं। हालांकि सोशल मीडिया पर अब्बी की काफी आलोचना की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...