भानुप्रतापपुर। प्रधानमंत्री सड़क योजना संभाग भानुप्रतापपुर में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपयंत्री पर ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप शिवसेना ने लगाया है। इसी मिलीभगत का फायदा उठाकर ठेकेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर खुलेआम सड़क, पुल, पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विदित हो कि प्रत्येक ग्राम को शहर से जोडऩे हेतु केंद्र सरकार द्वारा गांव-गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सड़कों पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है ।जिसमें भानुप्रतापपुर क्षेत्र दूरस्थ अंचल होने के कारण अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत कर सड़क, पुल ,पुलिया में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचर कर गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों से सांठगांठ कर तय मानकों से हटकर अपने सुविधानुसार मानक तय कर निम्न स्तर की गुणवत्ता हीन निर्माण सामग्री का उपयोग कर सड़कों पुल, पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है । जो कि सड़क पुल, पुलिया अपने निर्माण होने के साथ ही उखडऩे, टूटने लगे हैं। कहने को तो प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्य में गुणवत्ता के आंकलन हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार का दल आता है किंतु स्थानीय भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार से कमाए हुए पैसों से उस दल के अधिकारियों का मुंह बंद करवा दिया जाता है। एवं घटिया निर्मित सड़क को भी उच्च गुणवत्ता का सड़क बता दिया जाता है। प्रधानमंत्री सड़क योजना संभाग भानुप्रतापपुर में हो रहे गुणवत्ता हीन सड़क ,पुल ,पुलिया को सुधारने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूर्व में भी प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय भानूप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा गया था। किंतु प्रधानमंत्री सड़क योजना संभाग भानुप्रतापपुर में पदस्थ भ्रष्ट कार्यपालन अभियंता ,सहायक अभियंता, उपयंत्री के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है और वे निरंतर ठेकेदारों से मिलीभगत कर गुणवत्ता हीन सड़क ,पुल,पुलिया का निर्माण करा रहे हैं, जिसके विरोध में शिवसेना द्वारा पुन: कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री सड़क योजना भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री सड़क योजना भानुप्रतापपुर संभाग में चल रहे व्यापक भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा शिवसेना द्वारा भ्रष्ट कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री सड़क योजना भानुप्रतापपुर का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से चंद्रमौली मिश्रा, सुनील धु्रव, प्रवीण पांडे, अनीश नरेटी, मंगेश कोला, शंकु सेन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...