Google Analytics Meta Pixel स्वसहायता समूह बनाकर घर बैठे रोजगार देने का झांसा, ग्रामीणों से ठगे करीब 20 लाख - Ekhabri.com

स्वसहायता समूह बनाकर घर बैठे रोजगार देने का झांसा, ग्रामीणों से ठगे करीब 20 लाख

गरियाबंद।  ठगों ने गरियाबंद जिले की गांव की लोगों से स्वसहायता समूह बनाकर घर बैठे रोजगार देने के नाम पर 15 से 20 लाख रुपए ठग लिए हैं। ठगी का खुलासा तब हो पाया है, जब आरोपियों ने रोजगार देने के नाम पर टालमटोल करना शुरू कर दिया और पीड़ितों को ही धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने परे मामले की शिकायत जिले के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर से की है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आरोपी भी पीड़ितों का नंबर ब्लैकलिस्ट में डालकर फरार हो गए हैं। दरअसल कुछ समाय पहले आशुतोष श्रीवास और गायत्री साहू ने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए स्वसहायता समूह बनाने के लिए कहा था। इन्होंने अपने आप को रायपुर से संचालित होने वाले सरगम सहेली नामक एनजीओ का मालिक बताया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने गरियाबंद, फिंगेश्वर और छुरा ब्लॉक के ओमप्रकाश यादव, चम्पा साहू, भामा साहू, हेमबाई नेताम, शोभा ध्रुव और मीना से कहा कि वे उन्हें आगरबत्ती, रूईबत्ती, मेंहदी, बिंदी बनाने और कच्चा माल देकर पक्का माल तैयार करने की ट्रेनिंग देकर माल तैयार करवाएंगे, मेहनताना भी देंगे और इसे उन्हीं ग्रामीणों से नगद खरीद लेंगे। ग्रामीण भी रोजगार के लालच में आकर काम करने तैयार हो गए। फिर आरोपियों ने ग्रामीणों से कहा कि आपको अपने-अपने क्षेत्र मे स्वसहायता समूह बनाना होगा। जिसमें प्रत्येक समूह में 10-20 सदस्य बनाने होंगे और प्रत्येक सदस्य से रजिस्ट्रेशन का 500 और बीमा के नाम पर 500 रुपए जमा कराने के लिए कहा गया । इतना ही नहीं ठगों ने ग्रामीणों से कहा कि सदस्य बनाने पर आपको 500 रुपए कमीशन भी देंगे।
एक समूह से 10 से 20 हजार जमा हुए
इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने अपने-अपने पहचान के लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर समूह में जोड़ना शुरू किया। जिससे एक समूह से 10 से 20 हजार रुपए जमा करवा लिए गए। समूह का गठन जिले के अलग-अलग गांवों में किया गया। ग्रामीणों की मदद से लगभग 100 महिला समूहों का गठन किया गया, जिनसे 15 से 20 लाख रुपए जमा हो गए।
खाते में भी ट्रांसफर करवाए
इसके बाद आरोपियों ने आशुतोष और गायत्री ने महिलाओं से अलग-अलग दिन आकर पूरे पैसे ले लिए और कुछ पैसों को अपने खाते में जमा करवा लिया। कुछ दिन बाद महिलाओं ने रोजगार के लिए जब दोनों को फोन किया तो रोज टाल मटोल करने लगे। कहने लगे की आज से काम शुरू करेंगे, कल से काम शुरू करेंगे, आखिरकार एक दिन आरोपियों ने ग्रामीणों को धमकी ही दे दी कि जो करना है कर लो, अब कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं शातिर ठग गायत्री ने समूह के संबधित दस्तावेज भी ग्रामीणों से ले लिए और फरार हो गई।
एनजीओ का पता भी फर्जी
इसके अलावा ग्रामीणों के नंबर को भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है और किसी भी नंबर से फोन करने पर दोनों आरोपी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद जब पीड़ित आरोपियों के द्वारा दिए गए एनजीओ के पते पर रायपुर के विधानसभा रोड इलाके में पहुंची तो एनजीओ का दफ्तर भी उन्हें नहीं मिला है। पूरे मामले के बाद ठगी का शिकार हुए लोग एसपी आॅफिस पहुंचे जहां उन्होंने इसकी शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर से की है। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...