Google Analytics Meta Pixel America ने समुद्र में फोड़ा 18 हजार किलो का महाबम - Ekhabri.com

America ने समुद्र में फोड़ा 18 हजार किलो का महाबम

अमेरिका के रिश्तों में चीन,  रूस और ईरान के साथ खासी तल्खी देखने को मिली है। इस बीच अमेरिका अपने आपको सैन्य तौर पर मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। पिछले दिनों अमेरिकी नौसेना ने अपने नए एयरक्राफ्ट कैरियर की टेस्टिंग के लिए 18 हजार किलो के महाबम का विस्फोट किया। इस विस्‍फोट से समंदर में भूकंप जैसे हालात बन गए।

अमेरिकी नौसेना ने युद्ध को लेकर अपनी क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए अपने एक विमानवाहक पोत के पास 40 हजार पाउंड्स के विस्फोटक दागे हैं। युद्ध के हालातों में कई बार बम इन पोत के पास गिरते हैं। अमेरिकी नौसेना देखना चाहती थी कि क्या उनके शिप युद्ध के हालातों में भीषण बमों के हमले झेल सकते हैं या नहीं।

अमेरिकी नौसेना ने इस एयरक्राफ्ट कैरियर के पास 40 हजार पाउंड यानि 18,144 किलो का विस्फोट किया था। इस विस्फोट के साथ ही समुद्र के एक बड़े हिस्से में जबरदस्त हलचल महसूस की गई और इस विस्फोट के चलते पानी काफी ऊपर तक उछल गया था।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये विस्फोट इतना खतरनाक था कि इसके चलते 3.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। अमेरिकी नौसेना ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इन विस्फोटों का मकसद नए जहाजों के डिजाइन का शॉक परीक्षण करना होता है।

इस शॉक परीक्षण के सहारे इस बात को सुनिश्चित किया जाता है कि अमेरिकी जहाज युद्ध जैसे हालातों में कठोर परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं या नहीं। इस टेस्टिंग के दौरान कोई समस्या पाए जाने पर उसे ठीक कर लिया जाता है और इससे सैनिकों को काफी फायदा होता है।

Read Also  एक व्यक्ति ने अमेरिका में लॉटरी में जीते 72.99 अरब रुपये

यूएसस जेराल्ड आर फोर्ड नाम के इस एडवांस कैरियर में फ्लोरिडा के तट से लगभग 100 मील दूर अटलांटिक महासागर में विस्फोट किया गया था। बता दें कि अमेरिकी नौसेना द्वारा इस विस्फोट को समंदर के अंदर अंजाम दिया गया है। वहीं, एयरक्राफ्ट कैरियर पानी की सतह के ऊपर था।

इस मामले में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस विस्फोट के चलते समुद्री पर्यावरण और यहां मौजूद जीवों को लेकर चिंता भी जताई है। अमेरिकी नौसेना ने इस मामले में कहा कि पर्यावरण को देखते हुए इन विस्फोटों को काफी नियंत्रित किया जाता है और इस मामले में समुद्री जीव-जंतुओं के हालातों का ध्यान भी रखा जाता है। सभी पहलुओं को देखने के बाद सुरक्षित तरीके से ये विस्फोट कराए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...