Google Analytics Meta Pixel अनुसूचित जाति के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित: कक्षा 9वीं एवं 11वीं प्रवेश के लिए मंगाए आवेदन - Ekhabri.com

अनुसूचित जाति के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित: कक्षा 9वीं एवं 11वीं प्रवेश के लिए मंगाए आवेदन

कांकेर। अकांक्षी जिला में श्रेष्ठा योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वी एवं 11वी के प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 2 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय ने जानकारी दी है कि आकांक्षी जिला में श्रेष्ठा योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के मेघावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में सत्र 2021-22 में कक्षा 9वी एवं 11वी में प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 2 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त छात्रों को विकासखण्ड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा आयोजित कर सम्मिलित कराया जाएगा। विकासखण्ड में परीक्षार्थियों की संख्या 50 या उससे अधिक होने पर ही विकासखण्ड मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा और यदि 50 विद्यार्थियों से कम पंजीयन होने पर जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा। यह परीक्षा माह जुलाई के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी। संबंधित विकासखण्ड के सभी प्रधान पाठकों, प्राचार्यों एवं संकुल प्राचार्यों के माध्यम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों एवं पालकों को अवगत कराते हुए वर्ष 2020-21 में कक्षा 8वी उत्तीर्ण छात्र कक्षा 9वीं के लिए तथा कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। उत्कृष्ट आवासीय संस्था में प्रवेश के लिए वे ही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो। छात्र का चयन होने पर सक्षम अधिकारी का आय प्रमाण पत्र पालक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवासीय संस्था में प्रवेश होने पर छात्र का सम्पूर्ण व्यय भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वहन किया जावेगा। कक्षा 9वी के लिए उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय को शैक्षणिक एवं आवसीय शुल्क 75 हजार रूपये प्रतिवर्ष एवं कक्षा 11 के लिए अनुदान राशि 01 लाख 25 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किया जावेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

‘मैं अयोध्या हूं’ नाटक ने मोहा मन, भक्ति गीतों से गूंजा राज्योत्सव

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...

छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा तेज

By User 6 / November 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योगों और व्यवसायों के लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़...

रणबीर की रामायण को लेकर बड़ी उम्मीद…पहले दिन बड़ी कमाई का अनुमान

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जिस एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' है। इस महाकाव्य पर आधारित भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इस कदर बढ़ चुका है...

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...