Google Analytics Meta Pixel सोनू सूद से मदद मांग कर उन्हें क्रॉस चेक कर रहे थे BJP के पूर्व मंत्री - Ekhabri.com

सोनू सूद से मदद मांग कर उन्हें क्रॉस चेक कर रहे थे BJP के पूर्व मंत्री

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जिस तहर से प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए आए है उससे वो देशवासियों के चहेते बन गए हैं. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला सोनू सूद को चेक करने में बिजी हैं. दरअसल, पहले मध्‍य प्रदेश के रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मदद मांगी और फिर ऐसा विवादित बयान दिया जिससे उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

 

मदद मांगने को लेकर उन्‍होंने अजीबोगरीब बात कही है. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि मदद के बहाने क्रॉस चैक हो गया, वाकई सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं. अब यकीन हो गया कि सच में वह लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

 

भाजपा विधायक ने कहा, “अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर मैसेज मिलते ही इतनी जल्दी रिस्पांस दिया. एक तरह से क्रॉस चैक भी हो गया कि वह वाकई लोगों की मदद कर रहे हैं. हम तो भोपाल और रीवा में बैठे हैं. यहां काम कर रहे हैं. सवाल यकीन का नहीं है, जब मदद मांगते हैं तभी यकीन होता है कि हो रही है या नहीं. जब तक आप मिलकर बात नहीं कर लेंगे तब तक आप को संतुष्टि नहीं होगी.”

 

 

उन्होंने आगे कहा, “वास्तव में समाजसेवी सोनू सूद सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि कई और लोग पूरे देश में मोर्चा संभाले हुए हैं. गरीबों को भोजन कराने के साथ दवाइयों और कपड़ों का इंतजाम कर रहे हैं. पूरे देश में एक तरफ सरकार है और दूसरी तरफ समाजसेवी संगठन मोर्चा संभाले हुए हैं और इसी वजह से स्थितियां नियंत्रण में हैं.”

Read Also  मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, कहा- इस्लाम कबूल करने से किस्मत बदलेगी

 

ये था मामला:

 

दरअसल, इससे पहले राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को सोनू सूद के ट्विटर हैंडल पर करीब पच्चीस लोगों की लिस्ट डाली और लिखा कि सोनू सूद जी ये रीवा, सतना, मध्यप्रदेश निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पा रहे कृप्या इनको वापस लाने में मदद करिये. इसके जबाव में सोनू ने टवीट किया और लिखा, ”सर अब कहीं कोई भाई नहीं फंसेगा आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज दिए जाएंगे. कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना.”

 

सोनू सूद ऐसे कर रहे हैं मदद

 

काफी सारे लोगों ने उन्हें टैग करते हुए अपनी परेशानी बता रहे हैं और सोनू सूद उनकी मदद भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया. सोनू सूद ने मदद मांगने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.

 

इसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं. इस बारे में सोनू सूद का कहना है “जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा. इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े. अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *