Google Analytics Meta Pixel छात्रा ने दिखाई हिम्मत: नहीं दिया मोबाइल लूटने - Ekhabri.com

छात्रा ने दिखाई हिम्मत: नहीं दिया मोबाइल लूटने

रायपुर। न्यू राजेंद्रनगर की बजाज कॉलोनी में शनिवार की रात छात्रा ने मोबाइल लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को लात-घूंसे खाकर भी भागने नहीं दिया। उसने बदमाश की कमीज को इतनी मजबूती से पकड़ा कि उसे भागने के लिए शर्ट उतारनी पड़ी। उसके बावजूद छात्रा ने उसे नहीं छोड़ा। बदमाश ने उसे धक्का देकर जमीन पर पटका और भागने की कोशिश की। छात्रा ने उसके पैरों को अपने पंजों में जकड़ लिया।
बदमाश ने 20 मीटर तक उसे घसीटकर पकड़ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि वहां भीड़ इकट्ठा नहीं हो गई। भीड़ ने जमकर धुनाई के बाद बदमाश को पुलिस को हवाले किया। पुलिस ने आरोपी दीपक बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पेंशन बाड़ा इलाके में रहने वाले दीपक के खिलाफ कोतवाली में मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी थानों में उसका रिकार्ड चेक कर रही है।
यह बताया छात्रा सोनिया बंशी ने
मैं रोज की तरह शनिवार शामघर के सामने टहल रही थी। पापा (प्रकाशचंद) थोड़ा आगे टहल रहे थे। हमारे घर के पास ही एक मकान बन रहा है। उसकी अधूरी दीवार पर वह बैठा था। मेरा ध्यान नहीं था कि लेकिन वह मुझे ही देख रहा था। मैं अपना नया मोबाइल हाथ में लिए घर से दूर जा रही थी। पापा दूर थे। वहां रोड पर लगभग सन्नाटा था। इक्का दुक्का वाहन ही आ जा रहे थे। पापा जैसे ही मुझसे दूर हुए वह दीवार से उतरा और मेरे पीछे-पीछे आया। इसके पहले कि मैं कुछ समझ पाती उसने अचानक मेरे हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश की। मैं हड़बड़ा गई, लेकिन इसी दौरान मैंने मोबाइल पर पकड़ इतनी मजबूत कर ली थी कि वह छिन नहीं सका। उसने कुछ पल मोबाइल मेरी पकड़ से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। जब वह फोन नहीं छिन सका तो उसने मुझे धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद भी मैंने फोन नहीं छोड़ा। फोन छीनने में नाकाम होने के बाद वह भागने लगा। मैं तुरंत उठी और उसको पकडऩे के लिए आगे बढ़ी। उसकी शर्ट मेरे हाथ में आ गई। उसने अपना कपड़ा छुड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मैंने शर्ट नहीं छोड़ी। उसने तुरंत ही अपनी शर्ट उतारी और पलटकर जोर से धक्का दिया। मैं गिर गई लेकिन मैंने तुरंत ही लुटेरे के पैर को जकड़ लिया। उसने पैर छुड़ाने के लिए लात मारी, फिर भी मैंने उसे नहीं छोड़ा।
गुस्से में उसने गाली गलौज शुरू कर दी। मैंने पापा को आवाज दी। पापा आवाज सुनकर भागते हुए मेरे पास आए। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो कार वालों ने मुझे जमीन पर गिरा देखा तो गाड़ी रोक और दौड़कर आए। उन्होंने पापा के साथ मिलकर उसको पकड़ लिया।
क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया से मिली हिम्मत
सोनिया ने बताया कि वह क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया सीरियल देखती हैं। उसी से उसे हिम्मत मिली। इसलिए वह लुटेरे से डरी नहीं बल्कि उससे भिड़ गई। लुटेरे ने उसके साथ मारपीट की, फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। सोनिया ने बताया कि वह मुंबई में फाइन आट्र्स कोर्स कर रही हैं। लॉकडाउन में घर आई है, तब से नहीं गई। उसके पापा प्रकाशचंद प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में मां के अलावा छोटा भाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...