जम्मू। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार को हुए दो धमाकों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ले जा रहे ड्रोन से ये हमले किए गए। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब नए जमाने की ये मशीनें (ड्रोन) देश के नक्शे पर दिखाई दी हैं। एयरफोर्स स्टेशन के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने पिछले दो-तीन सालों में जम्मू और पंजाब में ड्रोन से हथियार, ड्रग्स और विस्फोटक गिराने की कई घटनाओं को ट्रैक किया है। साथ ही कहा कि एक महीने पहले भी ऐसे ही एक घटना को उन्होंने ट्रैक किया है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इसी साल 14 मई को बीएसएफ ने जम्मू में पाकिस्तान से एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों का पता लगाया। एक गुप्त सूचना के बाद बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया और एक खेत से पीले पॉलीथिन में लिपटे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पॉलीथिन में एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल, एक मैगजीन राउंड, 9 एमएम के हथियार के लिए 15 राउंड, ड्रोन से पेलोड को जोडऩे के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लकड़ी का फ्रे म और रैपिंग मैटेरियल शामिल था। हालांकि जहां हथियारों की ये खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 250 मीटर की दूरी पर बरामद की गई, तो वहीं रविवार को निशाना बनाया गया जम्मू एयरफोर्स स्टेशन भारतीय क्षेत्र के करीब 14 किलोमीटर अंदर था।
हथियार गिराते हुए सीमा के 12 किलोमीटर अंदर तक ट्रैक हुआ है ड्रोन
सूत्रों ने बताया कि पहले भी सुरक्षा बलों ने ड्रोन से हथियार गिराते हुए सीमा के 12 किलोमीटर अंदर तक ट्रैक किया है। सूत्रों ने बताया कि पिछले साल 20 जून को बीएसएफ ने एक ड्रोन को भी मार गिराया था. उन्होंने कहा कि हेक्साकॉप्टर मॉडल हथियार और गोला-बारूद ले जा रहा था और नियंत्रण रेखा के पास कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के रथुआ गांव में गोली मारकर इसे गिरा दिया गया। बीएसएफ के मुताबिक पंसार सीमा चौकी से एक गश्ती दल ने सुबह करीब 5.10 बजे पाकिस्तान से 150-200 फीट की ऊंचाई पर भारत की ओर उड़ते हुए ड्रोन को देखा।
बीएसएफ की तरफ से इस पर कई राउंड फायरिंग करने के बाद ये भारतीय सीमा पर लगभग 250 मीटर दूरी पर गिर गया। चार बैटरी, एक रेडियो सिग्नल रिसीवर और दो जीपीएस उपकरणों से लैस इस ड्रोन का वजन 18 किलोग्राम था। ये लगभग 5 किलोग्राम का पेलोड ले जा रहा था, जिसमें यूएस-निर्मित एम 4 सेमी-ऑटोमैटिक कार्बाइन, दो मैगजीन, 60 राउंड और सात चीनी ग्रेनेड शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...