भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पिछले 22 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी धाक जमा रखी है। महिला क्रिकेट में भारत के नाम की ताली आज भी मिताली के खेल की वजह से ही बजती है। ऐसी ही ताली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में बजी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच फतह कर लिया, इसमें उनकी कप्तानी और बल्ले से खेली उनकी पारी दोनों का ही अहम रोल रहा। इस डबल रोल को निभाते हुए मिताली न सिर्फ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली महिला कप्तान बन गईं, बल्कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अर्धशतकों की ‘रानी’ भी बनीं।
भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच हुई सीरीज में जिस टीम ने पहले बैटिंग की उसने जीत दर्ज की है। 3 वनडे की सीरीज के पहले 2 मैचों में भारतीय महिलाओं ने पहले बैटिंग की और वो हार गईं। लेकिन आखिरी वनडे में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी पर उतरा। नतीजा ये हुआ मिताली ने अपने बल्ले के करिश्मे से उन्हें घुटने पर ला दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में मिली जीत के बाद मिताली राज सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्लेंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। क्लार्क ने 101 वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें उन्होंने 83 जीते थे और 17 गंवाईं थी। वहीं 84वीं वनडे जीत के साथ अब इस रिकॉर्ड को मिताली ने अपने नाम कर लिया है। मिताली ने ये कमाल अपनी कप्तानी के 140वें वनडे में किया।
मेंस क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली को चेज पसंद है। उससे पहले के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी सफल रन चेज में औसत 103.6 का रहा है और लगता है इस मामले में कुछ वैसा ही टेस्ट भारत की महिला टीम की कप्तान मिताली राज का भी है। तभी तो वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज करते हुए वो अर्धशतकों की रानी बन चुकी हैं। मिताली अब महिला क्रिकेटरों के बीच सफल रनचेज में सबसे ज्यादा 18 अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है।
16 साल और 205 दिन की उम्र से क्रिकेट खेल रहीं मिताली के रिकॉर्डों की गिनती करने बैठेंगे तो बहुत वक्त लग जाएगा, इसलिए संक्षेप में बता दें कि उनके नाम हर वो रिकॉर्ड है, जो आप देखना चाहते हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा रन हैं और सबसे ज्यादा फिफ्टी है। उनका औसत सबसे तगड़ा है, वो सबसे ज्यादा चौके लगा चुकी हैं। ये आंकड़े काफी हैं मिताली को महिला क्रिकेटरों में महान बताने को। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक जडे़ हैं। और, ये भी उनके हाई क्वालिटी परफॉर्मेन्स का ही एक शानदार नमूना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...