Google Analytics Meta Pixel मिताली का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, अर्धशतकों की ‘रानी’ - Ekhabri.com

मिताली का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, अर्धशतकों की ‘रानी’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज ने पिछले 22 सालों से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट पर अपनी धाक जमा रखी है। महिला क्रिकेट में भारत के नाम की ताली आज भी मिताली के खेल की वजह से ही बजती है। ऐसी ही ताली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में बजी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच फतह कर लिया, इसमें उनकी कप्तानी और बल्ले से खेली उनकी पारी दोनों का ही अहम रोल रहा। इस डबल रोल को निभाते हुए मिताली न सिर्फ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली महिला कप्तान बन गईं, बल्कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अर्धशतकों की ‘रानी’ भी बनीं।

भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच हुई सीरीज में जिस टीम ने पहले बैटिंग की उसने जीत दर्ज की है। 3 वनडे की सीरीज के पहले 2 मैचों में भारतीय महिलाओं ने पहले बैटिंग की और वो हार गईं। लेकिन आखिरी वनडे में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी पर उतरा। नतीजा ये हुआ मिताली ने अपने बल्ले के करिश्मे से उन्हें घुटने पर ला दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में मिली जीत के बाद मिताली राज सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्लेंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। क्लार्क ने 101 वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें उन्होंने 83 जीते थे और 17 गंवाईं थी। वहीं 84वीं वनडे जीत के साथ अब इस रिकॉर्ड को मिताली ने अपने नाम कर लिया है। मिताली ने ये कमाल अपनी कप्तानी के 140वें वनडे में किया।

मेंस क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली को चेज पसंद है। उससे पहले के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी सफल रन चेज में औसत 103.6 का रहा है और लगता है इस मामले में कुछ वैसा ही टेस्ट भारत की महिला टीम की कप्तान मिताली राज का भी है। तभी तो वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज करते हुए वो अर्धशतकों की रानी बन चुकी हैं। मिताली अब महिला क्रिकेटरों के बीच सफल रनचेज में सबसे ज्यादा 18 अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Read Also  बिंद्रा ने महामारी के बीच ओलंपिक क्वालीफाई करने वालो को ‘असाधारण’ उपलब्धि के लिए बधाई दी

16 साल और 205 दिन की उम्र से क्रिकेट खेल रहीं मिताली के रिकॉर्डों की गिनती करने बैठेंगे तो बहुत वक्त लग जाएगा, इसलिए संक्षेप में बता दें कि उनके नाम हर वो रिकॉर्ड है, जो आप देखना चाहते हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा रन हैं और सबसे ज्यादा फिफ्टी है। उनका औसत सबसे तगड़ा है, वो सबसे ज्यादा चौके लगा चुकी हैं। ये आंकड़े काफी हैं मिताली को महिला क्रिकेटरों में महान बताने को। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक जडे़ हैं। और, ये भी उनके हाई क्वालिटी परफॉर्मेन्स का ही एक शानदार नमूना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...