Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अगर आज अपनी किसी जरूरी काम की यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपके उस उद्देश्य की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आज आप अपने घर व व्यापार किसी का भी कोई कार्य करें, तो बहुत ही सावधानी से करें क्योंकि शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश में लगे हैं। आज यदि अधिकारी से आपका कोई विवाद होता है, तो उसमें किसी से बहस में ना पड़ें क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायं काल के समय आपके घर किसी प्रयोजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करने पड़ सकते है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज भौतिक सुख व साधनों में वृद्धि अवश्य होगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर व नौकरी में अपने मन के मुताबिक काम करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा और आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। आज आपको कुछ ऐसा सीखने का मौका मिल सकता है, जिसके बारे में आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अप्रिय व्यक्तियो से बचना होगा। संतान पक्ष का सुख व सहयोग भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप अपने पुराने कुछ कर्जा से भी मुक्ति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

Read Also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को रायपुर आएंगी, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि लेकर आएगा। आज आप शुभ व्यय पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक विशेष प्रकार की संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि आपकी  नौकरी में अपने सहयोगियो से  अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, इसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष काम करने के लिए होगा। आज आपको अपने पुराने सहयोगियों से लाभ होगा। यदि आपने अपने व्यापार में बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लिया, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। सायंकाल का समय आप किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे व कुछ धन भी व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक यदि अपनी रिया को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास  रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना खरीदे क्योंकि वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आज आप साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह कम परिश्रम से ही पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह बनने की पूरी संभावना है और आज नौकरी में भी आपके सहयोगी आपके काम में हाथ बटाते नजर आएंगे। धन प्राप्ति से आज आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में विजय प्राप्त होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको मन के मुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिनमें सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी वह आपको उत्तम परिणाम दे पाएंगी। यदि आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यो के साथ भाई के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने पर बातचीत करेंगे।

धनु राशि : आज आपको अपने विचलित मन को एकाग्र करना होगा, तभी आप अपने अधूरे कार्य को पूरा कर सकेंगे। पूजा पाठ के कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। व्यापार में आज आप कुछ नवीन योजनाएं बनाएंगे और जिन्हें लागू करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मित्र के घर पार्टी में जा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में सतर्कता रखने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करना है, तो आपको दूसरों की बातों में नहीं आना है व अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर ही फैसला लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी को भी यदि धन उधार देना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। परिवार में आज भाई व बहन से यदि कोई विवाद था, तो वह दूर होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे वाला रहेगा। आज आप अपनी किसी भूमि के निर्माण कार्य में लगे रहेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आज आपको अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा क्योंकि आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन्य व्यय करेंगे व घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। सायंकाल के वक्त आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुबह से ही शुभ समाचार की लाइन लगी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आज आपका सारा दिन सुखद रहेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्य में अधिक रूचि रहेगी, जिसमें आप कुछ धन व्यय करेंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि व्यापार में आप कुछ निवेश करेंगे, तो वह भी भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की सलाह की आवश्यकता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...