निजी अस्पतालों में COVID-19 के इलाज से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कोर्ट ने इलाज की कीमत को कम करने पर सरकार से जवाब मांगा है। पीआईएल में अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की कीमत एक सीमा तय की जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में कोविड यानी कोरोना वायरस के इलाज की कीमत ज्यादा लग रही है ऐसे में लोग इसका खर्चा नहीं उठा सकते हैं। कोर्ट ने शुक्रवार को हुई सुनवाई में सरकार से इस मामले पर एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से एक हफ्ते में स्वास्थ्य मंत्रालय से जवाब लेने के लिए कहा गया है। इस मामले की सुनवाई एक हफ्ते के बाद होगी।
बता दें कि इससे पहले कोरोना मरीजों के महंगे उपचार के आरोपों के बाद निजी अस्पतालों ने अपनी फीस को एक सीमा तक तय कर दी है। अब मरीजों को अनाप-शनाप फीस नहीं देनी पड़ेगी। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) ने 21 राज्यों के अस्पतालों से चर्चा करने के बाद कोविड उपचार राशि को तय किया है जिसके तहत प्रतिदिन अधिकतम 35 हजार रुपये की फीस शामिल है। कोविड उपचार को चार चरण में बांटते हुए फीस को तय किया है।
अगर कोई मरीज सामान्य वार्ड में भर्ती होता है 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जा सकेंगे। अगर कोई मरीज ऑक्सीजन के साथ वार्ड में है तो 20 और आइसोलेशन आईसीयू में 25 हजार रुपये अधिकतम शुल्क तय किया है। अगर मरीज आईसोलेशन आईसीयू में है और उसे वेंटिलेटर की स्थिति है तो 35 हजार रुपये अधिकतम फीस तय की है। इनमें इम्युनोग्लोबुलिन, टोसिलिजुमाब, प्लाज्मा थैरेपी जैसी दवाओं का खर्च शामिल नहीं है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अलेक्जेंडर थॉमस ने बताया कि कोविड मरीजों की वृद्घि के अलावा निजी अस्पतालों में उपचार लागत में पारदर्शिता न होने से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में यह विचार आया है कि कोविड महामारी के इस दौर में अस्पतालों में फीस एक जैसी तय होनी चाहिए। इसीलिए एसोसिएशन से जुड़े देश भर के सभी निजी अस्पतालों के संचालकों की आपसी रजामंदी के बाद फीस का निर्धारण किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 24, 2026 /
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 25, 2026 /
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...