Google Analytics Meta Pixel पहला मामला: भारत में महिला डॉक्टर अल्फा और डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित - Ekhabri.com

पहला मामला: भारत में महिला डॉक्टर अल्फा और डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है। संक्रमितों की संख्या में तो कमी आई है पर लोगों की जान अभी भी जा रही है। वहीं कोरोना का स्वरूप हर पल नए-नए रंग बदल रहा है, जिसका असर अब लोगों मेें दिखने लगा है। ऐसे ही एक मामले में भारत में एक महिला डॉक्टर अल्फा और डेल्टा वैरिएंट से से संक्रमित पाई गई है। असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक महिला डॉक्टर कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों स्वरूपों से संक्रमित पाई गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह संभवत: देश में दोहरे संक्रमण का पहला मामला है। डिबू्रगढ़ स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। पूरी तरह से टीका लगने के बावजूद महिला डॉक्टर दूसरी खुराक के एक महीने बाद कोरोना वायरस के दोनों स्वरूपों से संक्रमित हो गई। हालांकि उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और बिना अस्पताल में भर्ती हुए वह ठीक भी हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के पति कोरोना के अल्फा स्वरूप से संक्रमित हुए थे। आरएमआरसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीजे बरकटकी ने कहा, दोहरा संक्रमण तब होता है जब दो स्वरूप एक व्यक्ति को एक साथ या बहुत कम समय में संक्रमित करते हैं। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति एक स्वरूप से संक्रमित हो जाता है और एंटीबॉडी विकसित होने से पहले या पहले संक्रमण के 2-3 दिनों के भीतर दूसरे स्वरूप से भी संक्रमित हो जाता है। उन्होंने कहा, हालांकि ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में दोहरे संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन भारत से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। असम में फिलहाल 20,000 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। राज्य में दो सप्ताह से ज्यादा समय से हर दिन 2000 मामले सामने आ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...