Google Analytics Meta Pixel नक्सली घटनाओं में छत्तीसगढ़ टॉप पर - Ekhabri.com

नक्सली घटनाओं में छत्तीसगढ़ टॉप पर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- उन्होंने आंकड़े जारी किए तो हल भी उन्हीं को करना चाहिए
रायपुर। नक्सली घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें छत्तीसगढ़ टॉप पर है। वहीं नक्सल घटना को लेकर केंद्र के जारी आंकड़ों पर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्होंने आंकड़े जारी किए तो हल भी उन्हीं को करना है। हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। नक्सली मूवमेंट किसी एक स्टेट का नहीं है। केंद्र को भरपूर सहयोग करना चाहिए। नक्सल घटना को खत्म करने की दिशा में सहयोग और प्रयास करना चाहिए। राज्य में नक्सली घटनाओं के रिपोर्ट पर यह बयान मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिया। वे राजस्थान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। वहां पार्टी की घोषणा पत्र क्रियान्वयन को लेकर चर्चा करेंगे। राजस्थाना रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि घोषणा पत्र लागू करने के लिए कमेटियां बनाई गई है। राजस्थान के लिए मुझे अध्यक्ष बनाया गया है। वहां पहले भी मैं मीटिंग ले चुका हूं। राजस्थान में 65 से 70 प्रतिशत घोषणा-पत्र का क्रियान्वयन हो चुका है।
३ साल में छग में ९७० नक्सली घटनाएं हुईं
बता दें कि लोकसभा में पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार नक्सल गतिविधियों में छत्तीसगढ़ टॉप पर है। बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक घटनाएं हुई है। बीते 3 साल में छत्तीसगढ़ में कुल 970 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 341 लोग मारे गए। छत्तीसगढ़ के बाद सबसे अधिक नक्सली घटनाएं झारखंड में हुई है।
ताम्रध्वज साहू बोले कि कोरोना की वजह से राजस्थान जाने में दिक्कत हो रही थी। आज फिर से ये देखेंगे कि जो वादे बचे थे वो पूरे हुए या नहीं। आगामी क्या नई योजनाएं लागू की गई है इसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रस्तुत किया जाएगा।०
अपराध में आई गिरावट
प्रदेश में अपराध दर और विपक्ष के सवाल को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि आंकड़े की बात करें तो बीते 15 साल के मुकाबले, सभी प्रकार के क्राइम में गिरावट आई है। गृह विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बहुत जल्दी अपराधियों को पकड़ रहे हैं, और अदालतों में पेश कर रहे हैं। क्राइम रेट में भी कमी आई है। रिकवरी भी जल्दी हो रही है। पुलिस अभ्यर्थी भर्ती को लेकर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भर्ती की तकनीकी समस्या को जल्द दूर करेंगे। आरक्षक की एक जगह पुरानी भर्ती हो गई है। नए सिरे से आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। नगर सेना के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस्तर जिले के लिए भी अलग से भर्ती की प्रक्रिया चालू हो रही है।
ओबीसी आरक्षण मामला हाईकोर्ट में
छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने के सरकार की कवायद कब तक पूरी हो पाएगी। इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि हमारी सरकार इसके लिए तैयार है, लेकिन मामला अभी हाई कोर्ट में है। जैसे ही मामला खत्म होगा। इस पर प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...