मेहुल के शिक्षकों को उससे बिहार के तथागत तुलसी और केरल के निश्चल नारायण की तरह की उम्मीदें
पिता के जाने के बाद माँ ने संघर्ष कर पाला, एक एनजीओ ने उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी और अब निखार रही प्रतिभा
दुर्ग। मेहुल 11 साल का लड़का है। परिस्थितियों के चलते स्कूल नहीं जा पाया। पिता की मृत्यु के बाद माँ के हिस्से संघर्ष आया। हजार ख्याल बुनने वाले तेज दिमाग के चलते जिन जगहों पर रहा, अपनी शरारत की वजह से अनेक समस्याएं पैदा की। अंत में किसी ने बच्चे के लिए सूर्यपथ फाउंडेशन का सुझाव दिया। आज यह बच्चा अपनी मेधा से लोगों को चकित कर देता है।
आज भिलाई-3 स्थित कैंप हाउस में इसने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल से भेंट की। बघेल ने उनसे गणित के और जनरल नालेज के अनेक प्रश्न पूछे। इनमें से अधिकांश प्रश्नों का मेहुल ने सही जवाब दिया। बच्चे की प्रतिभा से प्रसन्न होकर चैतन्य ने उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर भी उपस्थित थे।
पिता के नहीं रहने से एजुकेशन में आई बाधा- काफी कम उम्र में पिता के निधन के चलते माँ को काम में आना पड़ा और इससे बच्चे की पढ़ाई बाधित हो गई। प्रतिभाशाली होने की वजह से कई तरह की शरारत करता। जिस फैक्ट्री में माँ काम करती थीं, वहाँ ऐसी शरारतें की जिससे शार्ट सर्किट आदि की नौबत आ गई। इसके एजुकेशन के लिए फैक्ट्री के मालिक ने सूर्यपथ फाउंडेशन के श्री सूर्यकांत से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि ये बड़ी चुनौती है, यदि इस बच्चे का भविष्य संवार सको तो आपके लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी।
सूर्यकांत ने बताया कि दो साल की कड़ी मेहनत के बाद मेहुल आज ऐसी स्थिति में है कि आठवीं और दसवीं की परीक्षा में भी बैठकर भी अच्छे अंक ला सकता है। सूर्यकांत ने बताया कि हम लोग इसे बिहार के तथागत तुलसी और केरल के निश्चल नारायण की तरह प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस बच्चे को लेकर हमें बड़ी उम्मीदें हैं। अगर हम इस पर पूरा ध्यान दे पायें तो यह बच्चा अपनी पूरी संभावनाएं प्राप्त कर सकता है।
वैदिक गणित की दी शिक्षा- मेहुल गणित में अद्भुत प्रतिभाशाली है। इसकी बड़ी वजह उसका तेज दिमाग और उसे सिखाया गया वैदिक गणित है। वैदिक गणित के ज्ञान के माध्यम से यह बच्चा बड़ी संक्रियाएं भी तेजी से कर लेता है। उसके शिक्षक ने बताया कि गणित दिमाग की एक्सरसाइज की तरह होता है, इसलिए इसकी प्रैक्टिस और इसमें रुचि लेने से दिमाग का विकास भी तेजी से होता है।
जीके भी खूब- देश विदेश के राजनेताओं के बारे में भी मेहुल जानकारी रखता है। उसके शिक्षक ने बताया कि इसकी खास विशेषता इसकी स्मृति है जो भी बताएं, तेजी से याद रख लेता है। किसी चीज को समझने में काफी कम समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे से हमें भी बहुत सारे अनुभव मिले कि किसी भी बच्चे में सीखने और आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं होती है बशर्ते उसे सही तरह से सिखाया जाए और उत्सुक तरीके से उसे बताया जाए।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...